जनता भोग रही रोडवेज अफसरों की नाकामी
जैतपुर के लिए रोडवेज बसों का संचालन नहीं डग्गामार वाहनों को सफर को मजबूर लोग
जागरण टीम, आगरा। रोडवेज अफसरों की नाकामी आम जनता को भोगनी पड़ रही है। लंबे समय बाद भी जैतपुर के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते लोग डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं।
बाह तहसील के ब्लाक जैतपुर की सीमा मध्यप्रदेश के अलावा इटावा जनपद से सटी हुई है। आसपास करीब छह दर्जन से अधिक गांव है, लेकिन आवागमन का कोई साधन नहीं। बाह में रोडवेज डिपो होने के बावजूद बसों का संचालन बाह तक ही हो रहा है। हालांकि एकाध बस भिंड, मध्यप्रदेश तक संचालित हैं लेकिन इनका भी कोई समय नहीं है। आगरा से देर शाम लौटने वाले लोगों को जैतपुर पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डग्गामार वाहन चालक मुंहमांगी कीमत वसूलते हैं। एक दशक पूर्व आगरा से जैतपुर के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ लेकिन फिर बंद कर दिया गया। इटावा तक जाने के लिए भी रोडवेज सुविधा नहीं दे पा रहा। बाह से जैतपुर की दूरी 11 किलोमीटर है। रोडवेज बस की सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बसों का संचालन जैतपुर से आगरा तक होना चाहिए।
देवेंद्र शर्मा, निवासी जैतपुर जैतपुर होकर इटावा तक रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू कराना चाहिए। पहले प्राइवेट बसें चलती थीं, अब वे भी बंद हैं। जनता डग्गामार वाहनों में यात्रा करने को मजबूर हैं।
देवेंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय ग्रामीण बाह में रोडवेज डिपो तो बनाया गया लेकिन इसका जैतपुर वासियों को कोई लाभ नहीं मिला। इस रूट पर काफी संख्या में यात्री निकलते हैं। बस का संचालन शुरू हो जाए तो विभाग का
भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय कस्बा वासी जैतपुर-आगरा के लिए बसों का संचालन हो। एक-दो बसों को जैतपुर में रात्रि विश्राम दिया जाए। अगले दिन फिर बस का संचालन हो जाए तो समस्या समाप्त हो जाएगी।
रमेश सिंह भदौरिया, पूर्व शिक्षक फतेहपुर सीकरी से आगरा के लिए बसों का टोटा
जागरण टीम, आगरा। ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी से ईदगाह व आगरा तक जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस रूट पर रोडवेज बस नहीं मिलने से पर्यटकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार सुबह नौ बजे तमाम लोग आगरा जाने के लिए बस स्टैंड के बाहर खड़े बस का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोज सिघल, अधिवक्ता नसीम कुरैशी, गाइड फिरोज जमा खा ने बताया कि डग्गामार वाहनों से सफर करना मजबूरी है। कुछ लोगों ने मोड़ बाइपास हाईवे से आगरा जाने वाली बसें पकड़ीं। 20 अप्रैल को बस स्टैंड से सामरा जाने वाली बस को हरीझंडी दिखाने आए विधायक चौधरी बाबूलाल से क्षेत्रीय लोगों ने बसों की अव्यवस्था की शिकायत की थी। तब रोडवेज अफसरों ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया था। बावजूद इसके अब तक समस्या का हल नहीं हुआ है। फतेहपुर सीकरी के सुनसान बस स्टैंड के द्वार पर रोडवेज बस देखता यात्री