Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री बोलीें, चुनाव नहीं नव भारत निर्माण में जुटी है केंद्र सरकार

केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने अधिकारियों से जाने प्रगति। एक भी पात्र किसान सम्मान निधि से नहीं रह जाए वंचित।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:29 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:29 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री बोलीें, चुनाव नहीं नव भारत निर्माण में जुटी है केंद्र सरकार
केंद्रीय मंत्री बोलीें, चुनाव नहीं नव भारत निर्माण में जुटी है केंद्र सरकार

आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज का कहना है कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किए हैं। पार्टी आगामी चुनाव की तैयारियों में नहीं नव भारत निर्माण के लिए जुटी है, जिसके लिए जनता से सहयोग मांगा जा रहा है।

loksabha election banner

मंगलवार देर शाम सर्किट हाउस में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने किसान सम्मान निधि के प्रगति के बारे में जाना। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक भी पात्र किसान छूटना नहीं चाहिए। किसानों को हर योजना का लाभ मिले इसका ध्यान रखना होगा। किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों की आय को बढ़ाने और उनको समृद्ध बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रयास में जुटी है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जिले में 2.35 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। पहली किश्त सूची फाइनल होते ही खातों में पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद अगली किश्त पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। महागठबंधन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्य धारा से जोडऩे के काम के साथ ही हर स्तर पर विकास किया है। जनता सब जानती है कि राजनीतिक हित को सिद्ध करने के लिए गठबंधन हो रहा है। इसलिए कोई भी एकजुट हो जाए, लेकिन इसका लाभ नहीं ले पाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.