Move to Jagran APP

Events in Agra: श्रीराम काज के लिए आज से सब मिलकर जुटाएंगे निधि, राज्यपाल करेंगे फैक्ट्री का निरीक्षण, जानिए और क्या होगा शहर में खास

Events in Agra आज शुक्रवार है। आज भाजपा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाएगी। बसपा सुप्रीमों मायावती का जन्मदिन मनाया जाएगा। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल निरीक्षण के अलावा अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:51 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:51 AM (IST)
Events in Agra: श्रीराम काज के लिए आज से सब मिलकर जुटाएंगे निधि, राज्यपाल करेंगे फैक्ट्री का निरीक्षण, जानिए और क्या होगा शहर में खास
जानिए आज आपके शहर में क्या होने वाला है खास।

आगरा, जागरण संवाददाता। आज शुक्रवार है। आज शहर में प्रदेश के राज्यपाल मौजूद हैं। इसके अलावा शहर में कइ सियासी हलचलें रहने वाली हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए निधि जुटाने की कवायद होगी तो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को भी मनाया जाएगा। जानिए और आज क्या होगा शहर में खास। 

loksabha election banner

शुक्रवार से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के निधि समर्पण अभियान की शुरूआत हो जाएगी। इसके अंतर्गत सुबह नौ बजे से नगर से लेकर प्रखंड स्तर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोग स्वेच्छा से राम के काज में अपना सहयोग करेंगे।

राज्यपाल आगरा में

शुक्रवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ताजनगरी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सुबह साढ़े नौ बजे वह शास्त्रीपुरम स्थित स्टोनमेन क्राफ्ट इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे और वहां की व्यवस्थाएं देखेंगी। वहीं दोपहर दो बजे से सर्किट हाउस में वह किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और बातों को सुनेंगी। जबकि दोपहर ढ़ाई बजे से टीबी उन्मूलन को लेकर होने वाली बैठक में सर्किट हाउस में ही शामिल होंगी।

बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का शुक्रवार 15 जनवरी को जन्मदिन है। इस मौके पर बसपाई जीआइसी मैदान पर सुबह 10 बजे से जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। जहां सामूहिक कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए आह्वान किया जाएगा।

स्थापना दिवस

विश्वशांति मानव सेवा समिति का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह संजय प्लेस स्थित यूथ हास्टल में मनाया जाएगा। दोपहर दो बजे से होने वाले आयोजन में कई कार्यक्रम किए जाएंगें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.