Events in Agra: माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन आज, मिस्टर एंड मिस प्रतियोगिता भी होगी, जानिए और क्या होगा आगरा में खास
Events in Agra आज रविवार है। आगरा शहर में आज सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम होंगे। समाज का अधिवेशन होने के साथ जलवा एवं एक पलह संस्था द्वारा मिस्टर एंड मिस आगरा प्रतियोगिता भी होगी। इसके अलावा सरहिंद पंजाब यात्रा को पोस्टर विमोचन कार्यक्रम होगा।
आगरा, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में किया जाएगा।
इसमें महासभा के मुखपत्र माहौर ग्वार्रे वैश्य जागरण पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही प्रतिभा व परिचय सम्मेलन के साथ कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
वहीं जलवा ग्रुप व एक पहल संस्था द्वारा मिस्टर एंड मिस-मिसेज, किड्स गोल्ड इंडिया 20202 सीजन 10 का फाइनल शो फतेहाबाद रोड स्थित होटल हावर्ड प्लाजा में दोपहर तीन बजे से होगा।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आज
राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (प्रथम चयन) और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2021 का आयोजन रविवार को साकेत कालोनी स्थित साकेत विद्यापीठ इंटर कालेज में होगा। परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे की पाली में संपन्न होंगी।
सरहिंद पंजाब यात्रा का पोस्टर होगा जारी
सरहिंद पंजाब यात्रा को पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में दोहर साढ़े 12 बजे किया जाएगा। यात्रा गुरु गोङ्क्षवद ङ्क्षसह की माता व चारों साहिबजादों के शहीदी दिवस पर आगरा से फतेहगढ़ साहिब के लिए प्रारंभ होगी और चार राज्यों व 17 शहरों व सैकड़ों गावों का भ्रमण कर उनकी शौर्यगाथा का प्रचार करेगी।
गो-सेवा वाहन की शुरूआत
यह शहर मेरा है और लव यू ङ्क्षजदगी फाउंडेशन के सहयोग से गो माता भोजन रिक्शा वाहन की शुरुआत मोती कटरा में किया जा रहा। इसका शुभारंभ महादेव गली, मोती कटरा स्थित संस्था कार्यालय से सुबह साढ़े आठ बजे होगी।
ग्राहक पंचायत की जिला कार्यकारिणी का गठन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नई जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को शाम चार बजे से सुल्तानगंज स्थित गोयल पेंट हाउस पर होगा।
सम्मान समारोह
हरीपर्वत स्थित एपेक्स करियर क्लासेज के कई अभ्यर्थियों का चयन 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में हुआ है। रविवार को सेंट जोंस चौराहा स्थित होटल विश्वास में सुबह 11 बजे से सम्मान समारोह किया जाएगा।