Eid-Ul-Fitr 2021: नहीं दिखा चांद, ईद शुक्रवार को, यहां पढ़ें आगरा की मस्जिदों में नमाज का समय
Eid-Ul-Fitr 2021 शहर मुफ्ती की सदारत में हिलाल कमेटी की बैठक जुमे को ईद का किया एेलान। मस्जिदों में ईद की नमाज को लेकर सरकारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील। घरों में नमाज पढ़ेंगे मुस्लिम समुदाय के लोग।
आगरा, जागरण संवाददाता। ईद का चांद बुधवार को नहीं दिखा। अब ईद शुक्रवार को मनाई जाएगी। शाही जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती मजदुल कुद्दूस खुबैब रूमी की सदारत में हिलाल कमेटी की बैठक हुई। कमेटी ने एलान किया कि ईद का चांद बुधवार को नहीं दिखा है, इसलिए अब ईद जुमे को होगी।
इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन हाजी असलम कुरैशी ने कहा कि ईद 14 मई को मनाई जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए घरों में रहकर ईद मनाने की अपील की।वहीं, एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को थानों ने मस्जिदों के इमामों और मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की थी। इसमें मस्जिदों में पांच लोगों के नमाज पढ़ने की अनुमति का हवाला देते हुए लोगों से घरों में नमाज पढ़ने की अपील की थी।
बुधवार को हिलाल कमेटी की बैठक में हाजी इकबाल अहमद पच्चेकार, इमाम इरफान उल्लाह खां, अब्दुल मलिक, हाजी जफर, हाजी बिलाल कुरैशी, मोहम्मद अहमद कुरैशी आदि प्रमुख लोग शामिल थे।
मस्जिदों में ईद की नमाज का समय
इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन हाजी असलम कुरैशी के अनुसार सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। शहर की मस्जिदों में नमाज का वक्त निम्न है
मस्जिद समय सुबह
ईदगाह 7:15 बजे
शाही जामा मस्जिद 7:45 बजे
अकबरी मस्जिद 8:15 बजे
मस्जिद माल का बाजार 8.45 बजे
शाही मस्जिद सावुन कटरा 8:45 बजे
मस्जिद जाल फुलट्टी बाजार 9:00 बजे
मस्जिद ताजमहल 9:00 बजे
शाही मस्जिद लोहामंडी 9:15 बजे
मस्जिद सुल्तान परवेज कश्मीरी बाजार 9:15 बजे
मस्जिद नूरी दरवाजा 9:15 बजे
ऊंची मस्जिद छिली ईंट रोड 9:30 बजे
बाबरी मस्जिद यमुना पार 9:45 बजे
मस्जिद रफी उज्जमा राजामंडी 7:30 बजे
शिया मस्जिदों में नमाज का समय
मस्जिद नमाज का समय
मीर नियाज अली जामा मस्जिद चिल्लीपाड़ा शाहगंज 7:00 बजे
मजार शहीद ए सालिस 9:00 बजे
गुदड़ी मंसूर खां कोतवाली