Move to Jagran APP

धनतेरस 2019: इन बातों का ध्‍यान रखकर करें आज खरीददारी तो होगी लक्ष्‍मी की विशेष कृपा Agra News

प्रदोष काल में करें धनतेरस पूजन और खरीदारी। राशि के अनुसार चुनेंं अपने लिए वस्‍तु।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 11:27 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 11:27 AM (IST)
धनतेरस 2019: इन बातों का ध्‍यान रखकर करें आज खरीददारी तो होगी लक्ष्‍मी की विशेष कृपा Agra News
धनतेरस 2019: इन बातों का ध्‍यान रखकर करें आज खरीददारी तो होगी लक्ष्‍मी की विशेष कृपा Agra News

आगरा, तनु गुप्‍ता। दीपों की जगमगाहट बिखेरते रोशनी के पर्व का आज पहला दिन है। आज सेे शुभता के शुभ संकेत वातावरण को सकारात्‍मक ऊर्जा से संचारित करेंगे। आज से उल्‍लासित पलों का जीवन में आगमन होगा। पांच दिन का पर्व आज से जो शुरु हुआ है वो अगले पंचोत्‍सव तक जीवन में सुनहरी यादों की तरंगे बिखेरता रहेगा। लेकिन इन तरंगों को सदैव ही सजाने और संवारने के लिए जरूरी है कि आज कुछ विशेष बातों का ध्‍यान रख बाजार में खरीदारी को निकलें। धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभव जोशी के अनुसार धनतेरस पर नये उपहार, सिक्का, बर्तन व गहनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। लेकिन यदि खरीदाााारीसे पूर्व कुछ ि‍विशेष बातों का ध्‍यान रखा जाए लक्ष्‍मी जी के आगमन का शुभ संयोग बनाते हैं।

loksabha election banner

सात धान्‍यों की पूजा

धनतेरस पर पूजन करने के साथ सात धान्यों की पूजा की जाती है। पंडित वैभव जोशी बताते हैं कि सात धान्य गेंहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर हैं। सात धान्यों के साथ ही पूजन सामग्री में विशेष रूप से स्वर्णपुष्पा के पुष्प से भगवती का पूजन करना लाभकारी रहता है। इस दिन पूजा में भोग लगाने के लिये नैवेद्य के रूप में श्वेत मिष्ठान्न का प्रयोग किया जाता है। साथ ही इस दिन स्थिर लक्ष्मीजी का पूजन करने का विशेष महत्व है।

प्रदोष काल में करें धनतेरस की पूजा

पंडित वैभव के अनुसार सूर्यास्त के बाद के 2 घण्टे 24 की अवधि को प्रदोषकाल के नाम से जाना जाता है। प्रदोषकाल में दीपदान व लक्ष्मी पूजन करना शुभ रहता है। इस वर्ष शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रदोष काल रहेगा, इस समय खरीदारी करना और पूजन करना श्रेयस्कर होगा। धनतेरस पूजन का शुभ मुहूर्त 26 अक्‍टूबर को दोपहर 2:08 बजे तक भी है।

इनकी करें खरीदारी

लक्ष्मी जी व गणेश जी की चांदी की प्रतिमाओं को इस दिन घर लाना, घर- कार्यालय, व्यापारिक संस्थाओं में धन, सफलता व उन्नति को बढाता है। पंडित वैभव जोशी बताते हैं कि इस दिन भगवान धनवन्तरी समुद्र से कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिये इस दिन खास तौर से बर्तनों की खरीदारी की जाती है। इस दिन बर्तन, चांदी खरीदने से घर में संपन्नता में 13 गुणा वृद्धि होने की संभावना होती है। इसके साथ ही इस दिन सूखे धनिया के बीज खरीद कर घर में रखना भी परिवार की धन संपदा में वृद्धि करता है। दीपावली के दिन इन बीजों को बाग या खेतों में लागाया जाता है ये बीज व्यक्ति की उन्नति व धन वृद्धि के प्रतीक होते है।

ऐसे करें धनतेरस पर पूजा

पंडित वैभव जोशी के अनुसार धनतेरस की पूजा शुभ मुहुर्त में करनी चाहिए। सबसे पहले 13 दीपक जला कर तिजोरी में कुबेर का पूजन करना चाहिए। देव कुबेर का ध्यान करते हुए, भगवान कुबेर को फूल चढाएं और ध्यान करें, और कहें, कि हे श्रेष्ठ विमान पर विराजमान रहने वाले, गरूड़मणि के समान आभावाले, दोनों हाथों में गदा व वर धारण करने वाले, सिर पर श्रेष्ठ मुकुट से अलंकृत शरीर वाले, भगवान शिव के प्रिय मित्र देव कुबेर का मैं ध्यान करता हूं। इसके बाद धूप, दीप, नैवैद्य से पूजन करें और निम्न मंत्र का जाप करें...

यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये। धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।।

अपनाएं ये भी उपाए

- धनतेरस पर गोमती चक्र के उपाय से आने वाले दिनों में व्यक्ति के पास से धन की कमी दूर हो जाती है। धनतरेस पर पांच गोमती चक्र पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें।

- धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर पूजन करने के बाद रात को 21 चावल के दाने को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर धन रखने वाली जगह पर रख दें। धनतेरस के दिन इस उपाय से आर्थिक संपन्नता आती है।

- धनतेरस से भाईदूज तक 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में रखकर श्री सूक्त का पाठ करने से धन संबंधी तमाम तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं।

- अचानक धन प्राप्ति के लिए धनतेरस की शाम को 13 दीपक जलाएं और साथ में 13 कौड़ियां के लेकर आधी रात के समय घर के प्रत्येक कोने में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अचानक धन संपदा प्राप्ति होती है।

- जिन लोगों के पास धन नही टिक पाता और हमेशा धन की कमी रहती है उन्हें धनतेरस से दिवाली के दिन तक मां लक्ष्मी को लौंग का एक जोड़ा जरूर चढ़ाएं।

राशि के अनुसार करें खरीदारी

मेष राशि

चांदी के बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।

वृष राशि

चमकीले वस्त्र चांदी अथवा ताबें के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

सोने के आभूषण, केसर, वाहन, खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

चांदी के आभूषण, सिक्के एवं घरेलू इलेक्ट्रिक सामान खरीदना उत्तम रहेगा।

सिंह राशि

तांबे, कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि

सौन्दर्य का सामान, चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने का सामान, अथवा सजावटी सामान खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि

इलेक्ट्रिक उपकरण सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

धनु राशि

सुगंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण अथवा सोने का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि

वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान खरीदना शुभ होगा।

मीन राशि

चांदी के सिक्के, सोना, चांदी के बर्तन एवं इलेक्ट्रिक उपकरण खरीदना लाभदायक रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.