Move to Jagran APP

भाजपा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तीन बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां Agra News

घर की बाउंड़ी के अंदर टहल रहे थे मैनपुरी के भाजपा जिलाध्‍यक्ष आलोक गुप्‍ता। सोमवार रात 11 बजे की घटना। सात राउंड गोलियां चलाईं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 12:08 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 09:22 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तीन बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां Agra News
भाजपा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तीन बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां Agra News

आगरा, जेएनएन। मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता को मंगलवार रात जान से मारने की कोशिश की गई। नकाबपोश बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। कार के पीछे छिपकर उन्होंने अपनी जान बचाई। फायरिंग से पहले बदमाशों ने उनके साथ गाली गलौज की। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। हमलावरों को पकडऩे के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

loksabha election banner

शहर के मुहल्ला अवध नगर निवासी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन आलोक गुप्ता वर्तमान में भाजपा के जिलाध्यक्ष है। सोमवार रात 10:40 बजे अपने घर के बाहर बने अहाते में टहल रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बाइक चला रहा एक बदमाश हेलमेट लगाए हुए था। पीछे बैठे युवक गमछा बांधे थे। उनके मकान के घेरे का गेट काफी ऊंचा है। पीछे बैठे बदमाश ने बाइक के फुटरेस्ट पर खड़े होकर धमकाते हुए गेट खोलने को कहा। अध्यक्ष ने पूछा कि आप कौन हैं तो बदमाशों ने उनके ऊपर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पिस्टल देखते ही जिलाध्यक्ष अपनी कार के पीछे छिप गए।  गोलियां चलने से मुहल्ले में दहशत फैल गई। अध्यक्ष के परिजनों ने छत पर चढ़कर शोर मचाते हुए बदमाशों को ललकारा तो वे बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस और भाजपाई मौके पर पहुंच गए। रात में ही बदमाशों की तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। घटना को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग घटना की पीछे राजनैतिक प्रतिद्वंदिता की वजह बता रहे हैं तो कुछ लोग घटना को जमीन के विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं आलोक गुप्ता ने हमलावरों के बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार किया है। अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की तस्वीरें 

बदमाशों का पता लगाने के लिए बनाई गई टीमें अलग-अलग पहलू पर जांच करने में जुट गई हैं। सुराग लगाने के लिए पुलिस ने गली के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज में बदमाश स्टेशन रोड से गली की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अध्यक्ष के घर और घटना स्थल के आसपास कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। जिसके चलते पुलिस अन्य गलियों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.