Move to Jagran APP

Kalyan Singh: आगरा के जीआइसी मैदान में कल्याण सिंह ने पहनी थी लाल टोपी

वर्ष 2009 में हुई थी सपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक। मंच पर मुलायम सिंह के साथ नजर आए थे कल्याण सिंह। हालांकि इसके बाद चुनावी समर में उतरी सपा को तगड़ा झटका लगा था। बाद में दोनों की राहें जुदा हो गई थीं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 09:08 AM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 09:08 AM (IST)
Kalyan Singh: आगरा के जीआइसी मैदान में कल्याण सिंह ने पहनी थी लाल टोपी
जीआइसी मैदान में हुई सपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में कल्याण सिंह ने लाल टोपी पहनी थी।

आगरा, जागरण संवाददाता। मोहब्बत की नगरी उप्र की राजनीति में कभी धुर विरोधी रहे कल्याण सिंह और मुलायम सिंह यादव की गलबहियों की साक्षी बनी थी। यहां जीआइसी मैदान में हुई सपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में कल्याण सिंह ने लाल टोपी पहनी थी। मुलायम सिंह यादव के साथ उन्होंने मंच साझा किया था। हालांकि, इसके बाद चुनावी समर में उतरी सपा को तगड़ा झटका लगा था। बाद में दोनों की राहें जुदा हो गई थीं।

prime article banner

जनवरी, 2009 के लोकसभा चुनाव से पूर्व सपा ने आगरा में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक की थी। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में 35 सीटें जीतने वाली सपा ने वर्ष 2009 के लिए नए अरमान संजोए थे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का साथ मिलने से सपा में दोगुना जोश था। भाजपा से बगावत कर अपनी पार्टी बनाने वाले कल्याण सिंह सपा के सदस्य तो नहीं बने थे, लेकिन मुलायम सिंह यादव ने उन्हें खूब तवज्जो दी थी। जीआइसी मैदान में हुई राष्ट्रीय समिति की बैठक में कल्याण सिंह पहली बार सपा के मंच पर पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव ने स्वयं उन्हें लाल टोपी पहनाते हुए नारे लगवाए थे। दोस्ती के कसीदे पढ़े गए थे। हालांकि, 2009 का लोकसभा चुनाव सपा को झटका देने वाला रहा था। सपा की सीटें घटकर 23 रह गई थीं, जिसके बाद सपा में कल्याण सिंह के खिलाफ आवाज उठी थी। फीरोजाबाद में हुए उपचुनाव में राजबब्बर द्वारा डिंपल यादव को हराने के बाद मुलायम सिंह और कल्याण सिंह की राहें अलग हो गई थीं।

पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने बताया कि वर्ष 2009 में जीआइसी मैदान में हुई राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में कल्याण सिंह, नेताजी के बगल में बैठे थे। बैठक में अमर सिंह भी रहे थे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में एक युग का अवसान हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.