Move to Jagran APP

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कल इगलास में एक मंच पर होंगे जयंत-अखिलेश, आगरा से जाएंगे कार्यकर्ता

आगरा शहर के विधानसभा क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग जयंत-अखिलेश की जनसभा में जाएंगे। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। गुरुवार सुबह कार्यकर्ता बसों से रवाना होंगे। सपा-रालोद मिलकर ब्रज में नया इतिहास बनाने के लिए तैयार।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 22 Dec 2021 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 22 Dec 2021 01:15 PM (IST)
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कल इगलास में एक मंच पर होंगे जयंत-अखिलेश, आगरा से जाएंगे कार्यकर्ता
23 दिसंबर को इगलास में एक साथ जनसभा करेंगे जयंत चौधरी और अखिलेश यादव।

आगरा, जागरण संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को अलीगढ़ के इगलास में जनसभा होगी। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस जनसभा को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। आगरा के आसपास दोनों अध्यक्षों का यह पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें दोनों एक मंच पर मौजूद रहेंगे। इस जनसभा में आगरा से काफी संख्या में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता जाएंगे। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार जिम्मेदारियां दी गई हैं। सपा ने अपने दावेदारों को विशेष टास्क दिया है।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा का कहना है कि यह एतिहासिक रैली होगी। इसमें आगरा से काफी संख्या में कार्यकर्ता इगलास जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से आजिज आ चुकी है। लोग परेशान हैं। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार बहुत है। प्रदेश की जनता की अब परिवर्तन चाह रही है। इसके लिए अखिलेश यादव की ओर उम्मीदभरी नजरों से देख रही है। सपा-रालोद मिलकर ब्रज में नया इतिहास बनाएंगे। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि शहर के विधानसभा क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग जयंत-अखिलेश की जनसभा में जाएंगे। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। गुरुवार सुबह कार्यकर्ता बसों से रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी दलों को घेरने का प्रयास कर रही है। हमारे नेताओं के होर्डिंग तक हटवा दिए हैं। इतना ही नहीं, हमारे कार्यकर्ताओं की भी घेराबंदी की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.