JantaCurfew में हेमा ने ब्रज का किया धन्यवाद, कहा सब्र कीजिए, खुशहाली का जीवन फिर आएगा जल्द
मुंबई में अपने परिवार के साथ जनता कर्फ्यू के दौरान बिताया सांसद हेमामालिनी ने वक्त। शंखनाद और थाली बजाकर किया देश की सेवा में लगे लोगों का धन्यवाद।
मथुरा, जेएनएन। राधे, राधे, मेरे प्यारे ब्रजवासियों। मथुरा शहर जो हमेशा व्यस्त रहता है। आज वहां की सुनसान गलियों को देखकर बहुत अच्छा लगा। मथुरा ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मान रखा। इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आज पूरे देश ने जनता कर्फ्यू का मान रखा, यह बहुत खुशी बात है। कोरोना वायरस को भगाने के लिए जो कदम हम सभी ने उठाया है उसमें जरूर कामयाब होंगे। खुशहाली भरा जीवन फिर जीएंगे। बस थोड़ा सब्र रखिए। आप स्वस्थ रहिए और अपनों को भी स्वस्थ रखिए... राधे- राधे। अपने संसदीय क्षेत्र मथुरावासियों को इन शब्दों के साथ धन्यवाद कहा है कि सांसद हेमामालिनी। ब्रज की रज को समझने वाली सांसद हेमा मालिनी रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान मुंबई स्थित अपने आवास पर थीं। इस दौरान वो भले ही अपने परिवार के साथ थीं लेकिन कोराेेना वायरस के संकट की इस घड़ी में उन्होंने अपने ब्रज काेे याद करना नहीं भूला। वीडियो शेयर कर उन्होंने ब्रजवासियों का धन्यवाद कहा और उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना भी की।
दरअसल मथुरा की सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी ने भी रविवार का दिन मुंबई के जुहू स्थित आवास पर अपनी बेटी ईशा और दामाद भरत तख्तानी के साथ बिताया। जागरण को फोन पर सांसद ने बताया कि उन्होंने बच्चों के साथ पूरा दिन बिताया। उनके साथ तमाम वह बातें की जो काफी समय से अनकही थींं। कुल मिलाकर आज का दिन इंज्वाॅय किया। शाम को पांच बजते ही सांसद ने घर की छत और बालकनी में जाकर थाली बजाई। इसके साथ ही कोरोना वायरस से पीड़ितों की जिंदगी बचाने वाले योद्धाओं का अभिवादन किया। बच्चों के साथ शंखनाद भी किया। सांसद ने कहा कि अब मैं भी शंख बजाना सीख गई हूं। सांसद ने कहा कि ब्रजवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद। व्यस्त रहने वाले शहर में सूनसान सड़कें देख अच्छा लगा। मोदी जी के आह्वान का पूरे देश ने पालन किया है। कुछ दिन की बात है, इस कोरोना वायरस को हम भगा देंगे और खुशहाली का जीवन जिएंगे। खुद स्वस्थ रहें और हम लोगों को भी स्वस्थ रखें।
आपातकाल में देश सेवा करने वालों का शुक्रिया
हेमामालिनी ने इस दौरान एक ऑडियो मुश्किल घड़ी में देशसेवा में जुटे सच्चे देशभक्तों का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर आपातकालीन चिकित्सा, पुलिसकर्मी, स्वच्छताकर्मी, विशेष रूप से पत्रकार बंधुु जो अपनी जान जोखिम में डालकर जनता को जागरुक कर रहे हैं, उन सभी का अभिनंदन एवं धन्यवाद है।