Move to Jagran APP

Krishna Janmashtami 2019: कृष्ण के जन्मोत्सव पर झूम रही लीला भूमि, महाभिषेक दर्शन को उमड़ा सैलाब Agra News

राधारमण मंदिर में शनिवार सुबह हुआ श्रीविग्रह का महाभिषेक। देशी के साथ विदेशी श्रद्धालु भी बने इस पल के साक्षी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 11:31 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 08:19 PM (IST)
Krishna Janmashtami 2019: कृष्ण के जन्मोत्सव पर झूम रही लीला भूमि, महाभिषेक दर्शन को उमड़ा सैलाब Agra News
Krishna Janmashtami 2019: कृष्ण के जन्मोत्सव पर झूम रही लीला भूमि, महाभिषेक दर्शन को उमड़ा सैलाब Agra News

आगरा, जेएनएन। नंद घर आनंद भयौ, जै कन्हैया लाल की... सोलह कलाओं के अवतारी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उल्लास में श्रद्धालु भक्तों द्वारा गए जा रहे इन भजनों से ब्रज गूंज उठा है। जन्‍माष्‍टमी पर शनिवार की सुबह सप्तदेवालयों में प्रमुख ठा. राधारमणलाल जू के महाभिषेक दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

loksabha election banner

वृंदावन में तय मुहूर्त के अनुसार शनिवार सुबह ठीक 9 बजे ठा. राधारमणलाल जू के श्रीविग्रह का पुष्पार्चन शुरू हुआ, इसके बाद पंचामृत से महाभिषेक।

दूध, दही, घृत, शर्करा, बूरा, शहर व जड़ी-बूटियों से ठाकुरजी का करीब दो घंटे तक सेवायतों ने महाभिषेक किया। महाभिषेक के दौरान लाड़ले राधारमण को एक पल निहारने को दुनियाभर से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भारतीय श्रद्धालुओं के बीच विदेशी भी बड़ी उत्सुकता के साथ आराध्य राधारमणलाल को निहारते रहे और उनके महाभिषेक की छवि अपने मोबाइल और कैमरे में कैद करते रहे। कुछ यही नजारा राधादामोदर मंदिर और शाहजी मंदिर में रहा। यहां भी दिन में ठाकुरजी का महाभिषेक कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.