Move to Jagran APP

Janamshtami 2020: जानिए क्या गहरा नाता है कृष्ण कन्हैया का आगरा के इस क्षेत्र से

Janamshtami 2020 श्रीकृष्ण के पितामह की राजधानी रही है शौरीपुर। महाभारतकाल में अज्ञातवास पर रहे थे पांडव।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 07:13 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 07:13 AM (IST)
Janamshtami 2020: जानिए क्या गहरा नाता है कृष्ण कन्हैया का आगरा के इस क्षेत्र से
Janamshtami 2020: जानिए क्या गहरा नाता है कृष्ण कन्हैया का आगरा के इस क्षेत्र से

आगरा, सत्येंद्र दुबे। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना ही नहीं सभी तीर्थों का भांजा कहे जाने वाले बटेश्वर से कृष्ण कन्हैया का गहरा नाता रहा है। यमुना नदी के तट पर बसे इस तीर्थ स्थल की महाभारत काल में भी मुख्य भूमिका रही है। कुंती व कर्ण ने यहां प्रवास किया था, वहीं पांडवों ने अज्ञातवास का कुछ समय यहां बिताया था। श्रीकृष्ण के पितामह ने अपनी राजधानी भी शौरीपुर को बनाया था।

prime article banner

बटेश्वर मंदिर के राकेश वाजपेयी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के पूर्वज राजा सूरसैन की राजधानी रहा सैनपुर अब शौरीपुर के नाम से जाना जाता है। यह तीर्थ ब्रज मंडल का भाग है। 84 कोस की परिक्रमा में इसका समावेश है। यह बात ओर है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म यहां नहीं हुआ और ना ही बचपन बीता, फिर भी उनका नाम लिए बगैर बटेश्वर व शौरीपुर का इतिहास अधूरा है। कुछ किंवदंतियों पर गौर करें तो महाभारत काल के दौरान जब पांडवों को अज्ञातवास हुआ तो कृष्ण ने उन्हें शौरीपुर रहने की सलाह दी थी। यही नहीं कृष्ण की खोज में कंस बटेश्वर शौरीपुर तक आया था। कृष्ण ने यहां रहकर अपनी बाल लीला भी की थी।

...तो फिर शौरीपुर में जन्म लेते कान्हा

देवकी की विदाई के समय अगर आकाशवाणी नहीं हुई होती तो भगवान श्रीकृष्ण शायद शौरीपुर में जन्म लेते, जो उनके पितामह की राजधानी थी। वासुदेव जब मथुरा से शौरीपुर देवकी की विदा करा कर लौट रहे थे, उस समय अचानक आसमान ने भविष्यवाणी हुई थी, जिसे सुन कर कंस पहले तो अचरज में पड़ गया। भय के कारण बहन देवकी व बहनोई वासुदेव को मथुरा की कारागार में डाल दिया। अगर ऐसा नहीं होता तो शायद भगवान कृष्ण का जन्म शौरीपुर में ही होता।

घर-घर होगा उत्सव

बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर घर-घर सजावट होगी। ङ्क्षहडोला सजाया जाएगा। आधी रात को भगवान के जन्म लेते ही उत्सव का माहौल हो जाएगा। इस बार मंदिरों में आम आदमी पर्व नहीं मना पाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.