Move to Jagran APP

ब्रज में जलशक्ति मंत्री बोले, एक बार फिर जाएंगी तीन सौ पार सीट

जलशक्ति मंत्री ने यमुना पर बन रहे तटबंद कार्य को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश। बांकेबिहारी के दर्शन कर मांगा देश प्रदेश को कोरोना से मुक्त करने का आशीर्वाद। कहा मथुरा और वृंदावन के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकल्पित हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 05:47 PM (IST)
ब्रज में जलशक्ति मंत्री बोले, एक बार फिर जाएंगी तीन सौ पार सीट
बाढ़ से बचाव के लिए बनवाए जा रहे तटबंदों के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते जलशक्ति मंत्री।

आगरा, जेएनएन। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा, वर्ष 2022 में एक बार फिर भाजपा तीन सौ के पार जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह विकास कार्य किए हैं, जनता उन्हें एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपेगी। जलशक्ति मंत्री ने यमुना किनारे बाढ़ बचाव कार्य के लिए बनाए जा रहे तटबंदों का निरीक्षण किया। कहा एसटीपी निर्माण होने के बाद यमुना में जो नाले अब भी गिर रहे हैं, पूरी तरह बंद हो जाएंगे।

loksabha election banner

ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद यमुना किनारे प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ से बचाव के लिए बनवाए जा रहे तटबंदों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग द्वारा यमुना किनारे बनाए जा रहे तटबंदों के निर्माण की प्रक्रिया और काम की गति के बारे में विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की और काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। ताकि मानसून से पहले अधिक से अधिक काम पूरा हो सके।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, बांकेबिहारीजी से देश और प्रदेश को कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना की है। इससे पहले गिर्राजजी की परिक्रमा की। कहा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जिस तरह विकास की गंगा बहाई है, उस काम में लगातार सरकार लगी हुई है। यमुना में गिर रहे नालों के सवाल पर जलशक्ति मंत्री ने कहा, इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। एसटीपी बनाई जा रही है, जल्द ही एसटीपी बनकर चलेगी तो सारे नाले बंद कर दिए जाएंगे। कहा मथुरा और वृंदावन के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकल्पित हैं। विकास लगातार हो रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विकास कार्यों के सहारे ही इस बार भी 2022 में प्रदेश में तीन सौ से पार जाएंगे। विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व चैयरमैन मुकेश गौतम समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

धर्मरक्षा संघ ने दिया ज्ञापन

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से मुलाकात कर धर्म रक्षा संघ के प्रतिनिधि मंडल यमुना की दुर्दशा, रिवरफ्रंट निर्माण, स्वच्छ एवं निर्मल यमुना की मांग काे लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दी गई रिवरफ्रंट योजना को एक बार फिर शुरू करवाने की मांग प्रतिनिधि मंडल ने की। जलशक्ति मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को जल्द ही मामले में मंडलायुक्त से वार्ता कर काम शुरू करवाने का भरोसा दिया। इसके साथ ही कोसी नाले को पूरी तरह बंद कराने की मांग भी जलशक्ति मंत्री से की। संयोजक आचार्य बद्रीश, महंत मोहिनी बिहारी शरण, राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद, महामंत्री श्रीदास प्रजापति, रविकांत गौतम, भुवनेश शर्मा, विकास पंडित, विवेक गौतम मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.