Move to Jagran APP

बटेश्‍वर के मंदिर श्रृंखला पर फिदा हुईं जाह्नवी कपूर बोलीं वाकई अद्भुत Agra News

यमुना में सजी-धजी नाव में बैठकर हुई शूटिंग। रूह आफजा की शूटिंग के लिए 10 दिन से हैं आगरा में पूरी यूनिट।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 10:52 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 10:52 AM (IST)
बटेश्‍वर के मंदिर श्रृंखला पर फिदा हुईं जाह्नवी कपूर बोलीं वाकई अद्भुत Agra News
बटेश्‍वर के मंदिर श्रृंखला पर फिदा हुईं जाह्नवी कपूर बोलीं वाकई अद्भुत Agra News

आगरा, जेएनएन। फिल्म अभिनेत्री और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने यमुना नदी में नाव की सवारी कर मंदिर श्रृंखला का दिलकश नजारा देखा तो उनके मुंह से अनायास ही निकल गया। वाह, बटेश्वर वाकई अद्भुत है। निराली है यहां की मंदिर श्रृंखला। देश-दुनिया देखी, मगर यमुना को उल्टा बहते नहीं देखा और न ही ऐसी मंदिरों की श्रृंखला।

loksabha election banner

फिल्म की शूटिंग यमुना पल्ली पार भरतार गांव के पास हुई। यहां यमुना की रेतीली वादियों के कई दृश्य फिल्माए गए। 10 दिन से जाह्नवी बटेश्वर में ही हैं। फिल्म रूह आफजा में उनके नायक का रोल अभिनेता राजकुमार राव निभा रहे हैं। मैडोक प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक हार्दिक मेहता हैं। गुरुवार को फिल्म की शूटिंग भरतार गांव के नजदीक हुई, तो यहां का नजारा ही बदल गया। नए 'चिमट्टीपुर' का लोगों ने दूर से ही आनंद लिया। सीन में जाह्नवी, अभिनेता राजकुमार राव से खुद को बचाने के लिए गांव के धूल भरे रास्ते पर भागती हैं और कई बार गिरते हुए बचती हैं। निर्देशक शार्ट ओके करते हैं तो दुल्हन सी सजी नाव में नायक-नायिका यमुना नदी से बटेश्वर की ओर निकल जाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.