तीन दिन शहर में सजेगी फिल्मी महफिल
आगरा: ताजनगरी में तीन दिन फिल्मी दुनिया की महफिल सजेगी। यहां आम जिंदगी पर बनी फिल्में संदेश देंगी।
आगरा: ताजनगरी में तीन दिन फिल्मी दुनिया की महफिल सजेगी। यहां आम जिंदगी पर बनी फिल्में संदेश देंगी तो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्मों को भी लोग देख सकेंगे। इसके लिए सात से नौ सितंबर तक नौवां रजनीगंधा जागरण फिल्म फेस्टिवल सर्व मल्टीप्लेक्स, ओमेक्स मॉल, भगवान टॉकीज में होगा। फेस्टिवल का आगाज निर्देश मिलिंद की फिल्म 'तू है मेरा संडे' से होगा। यहां आप कान्वेंट स्कूल में बच्चे के प्रवेश के रोचक किस्से पर बनी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश भी दिखाई जाएगी। फेस्टिवल में 18 साल से कम उम्र के युवाओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। इन फिल्मों का होगा प्रसारण
सात सितंबर
शाम छह बजे - तू है मेरा संडे, निर्देशक मिलिंद (130 मिनट) आठ सितंबर
- सुबह 10 बजे से अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्मों का प्रसारण होगा।
11:45 बजे - तर्पण निर्देशक नीलम सिंह (104 मिनट),
1:45 बजे - अश्वत्थामा, निर्देशक पुष्पेंद्र (120 मिनट)
4 बजे - मुक्काबाज निर्देशक अनुराग कश्यप (150 मिनट)
6:45 बजे - लम्हे निर्देशक यश चोपड़ा नौ सितंबर
सुबह 10:30 बजे से - भारतीय लघु फिल्में दिखाई जाएंगी।
11:45 बजे स्ट्रिक्टली प्रोफेनशनल, निर्देशक सीन ब्राउन (88 मिनट)
1:15 बजे - नो माइंड निर्देशक चिराग (74 मिनट)
3:30 बजे - पंचलाइट निर्देशक प्रेम प्रकाश (126 मिनट)
6:15 बजे - पंचनम अनमिक्स्ड निर्देशक ब्रह्मानंद सिंह (113 मिनट)
8:15 बजे इंग्लिश-विंग्लिश निर्देशक गौरी (134 मिनट) बॉक्स
फ्री पास के लिए यहां करें संपर्क
जागरण फिल्म फेस्टिवल के फ्री पास के लिए दैनिक जागरण कार्यालय सिकंदरा व मोबाइल नंबर 7800998413, 9837877775 पर संपर्क कर सकते हैं। पास पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे।