Infrared Camera: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अब स्टेशन पर एंट्री करते ही ये कैमरा नाप लेगा तापमान
Infrared Camera स्टेशन के गेट पर लगा इंफ्रारेड तकनीक वाला कैमरा। फोटो के साथ तापमान कंप्यूटर में हो जाएगा रिकॉर्ड।
आगरा, जागरण संवाददाता। कैंट स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए इंफ्रारेड युक्त कैमरा लगाया गया है। अब यात्रियों का तापमान नापने के लिए थर्मल गन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्टेशन पर यात्रियों का तापमान नापने के लिए अभी तक स्वास्थ्यकर्मी या रेलवे कर्मचारी थर्मल गन का इस्तेमाल करते थे। इससे तापमान लेने वालों के संक्रमित होने का भी खतरा रहता था। साथ ही भीड़ होने में इस प्रक्रिया में समय लगता था। इसको देखते हुए रेलवे ने स्टेशन के एंट्री प्वांइट पर इंफ्रारेड तकनीक युक्त कैमरा लगाया है। इस कैमरे की रेंज में आने वाले व्यक्ति का फोटो और उसका तापमान तुरंत कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा। कंप्यूटर स्क्रीन पर तैनात कर्मचारी इसकी निगरानी करेंगे, जिसका तापमान ज्यादा आएगा, उन्हें रोक लिया जाएगा। कैमरे की रेंज में आने वाले हर व्यक्ति का फोटो व तापमान कंप्यूटर में दर्ज हो जाएगा। तीन दिन तक किसी भी यात्री का रिकॉर्ड देखा जा सकेगा। डीआरएम सुशील कुमार श्रीवास्तव ने स्टेशन पर कैमरे का उद्घाटन किया।
अभी और लगेंगे कैमरे
एडीआरएम मुदित चंद्रा ने बताया कि स्टेशन के अन्य दूसरे प्वाइंट पर भी यह कैमरे लगाए जाने की योजना है।
नहीं पड़ेगी स्टाफ की जरूरत
अब तक थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्टाफ की जरूरत पड़ती थी। इससे भी कइर् बार स्टाफ में संक्रमण का खतरा रहता था। लेकिन अब कैमरे की सहायता से बड़ी कम समय में एवं बिना मैनुअल मदद के यात्रियों के शरीर के तापमान की जांच हो सकती है। इस कैमरे की रेंज में आने वाले व्यक्ति का फोटो और उसका तापमान तुरंत कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा। कंप्यूटर स्क्रीन पर तैनात कर्मचारी इसकी निगरानी करेंगे, जिसका तापमान ज्यादा आएगा, उन्हें रोक लिया जाएगा। कैमरे की रेंज में आने वाले हर व्यक्ति का फोटो व तापमान कंप्यूटर में दर्ज हो जाएगा। तीन दिन तक किसी भी यात्री का रिकॉर्ड देखा जा सकेगा।