Move to Jagran APP

Surrogacy Gang: स्पर्म बैंकों से भी जुड़े हैं कोख के सौदागर डॉ. विष्णुकांत के तार

Surrogacy Gang अक्सर दुबई भी आता-जाता था आइवीएफ सेंटर का मालिक। चार साल पहले नेपाल में खोला था सेंटरगैंग के पकड़े जाने के बाद बेचा फ्लैट और गाड़ी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 10:16 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 10:16 AM (IST)
Surrogacy Gang: स्पर्म बैंकों से भी जुड़े हैं कोख के सौदागर डॉ. विष्णुकांत के तार
Surrogacy Gang: स्पर्म बैंकों से भी जुड़े हैं कोख के सौदागर डॉ. विष्णुकांत के तार

आगरा, अली अब्‍बास। कोख के सौदागर गिरोह काे संचालित करने वाले डॉ. विष्णुकांत के तार स्पर्म बैंक से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। उसने नेपाल में चार साल पहले आइवीएफ सेंटर खोला था। इसके बाद अक्सर दुबई आता-जाता रहता था। पुलिस अब अारोपित डॉ. विष्णुकांत और अस्मिता की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एक महीना बीतने के बाद भी दोनों आरोपित अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

loksabha election banner

फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कोख के सौदागरों के गिरोह को पकड़ा था। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की तो परत दर परत कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आयीं। पिछले दिनों पुलिस ने आरोपित राहुल अौर नीलम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। छानबीन के दौरान पुलिस काे जानकारी मिली कि विष्णुकांत एंब्रियोलॉजिस्ट है। मगर,लोगों के बीच वह डॉक्टर विष्णुकांत के नाम से चर्चित है।उसने सरोगेसी के माध्यम से काफी मोटी कमाई की। स्पर्म बैंक के संचालक भी उसके संपर्क में थे। चार साल पहले विष्णुकांत ने नेपाल में आइवीएफ सेंटर खोला था।

वहीं उसकी मुलाकात अस्मिता से हुई। इसी सेंटर पर महिलाओ को सरोगेसी के लिए लाया जाता था। पुलिस की छानबीन में विष्णुकांत के अंडाणु और शुक्राणु लेकर कई बार दुबई आने-जाने की जानकारी भी सामने आयी है। उसने सरोगेसी की कमाई से नोएडा में फ्लैट और गाड़ी भी खरीदी थी। गिरोह के पकड़े जाने और पुलिस का अपनेे पर शिकंजा कसता देखकर उसने फ्लैट और गाड़ी दोनों ही बेच दीं। इसके बाद भूमिगत हो गया। विष्णुकांत के कर्नाटक भागने की आशंका है। जबकि अस्मिता के नेपाल में ही किसी जगह पर छिपे होने की आशंका है।

पुलिस इन दोनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि विष्णुकांत और अस्मिता की गिरफ्तारी के लिए टीम को भेजा जाएगा। पुलिस को यह भी पता चला है कि विष्णुकांत ने नोएडा में फ्लैट और गाड़ी खरीदी थी। जिसे उसने बेच दिया। पुलिस उसकी गाड़ियों के नंबर की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.