Move to Jagran APP

Flights From Agra: खेरिया हवाई अड्डे पर इंडिगो का स्टाफ तैनात, 28 मार्च से उड़ान की तैयारी

28 और 29 मार्च से ताजनगरी देश के चार बड़े महानगरों से हवाई मार्ग से जुड़ने जा रही है। इसके लिए खेरिया हवाई अड्डे पर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इंडिगो ने अपने ग्राउंड स्‍टाफ को आगरा भेज दिया है और फ्लाइट्स का शिड्यूल जारी कर दिया गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 10:55 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 10:55 AM (IST)
Flights From Agra: खेरिया हवाई अड्डे पर इंडिगो का स्टाफ तैनात, 28 मार्च से उड़ान की तैयारी
इंडिगो एयरलाइंस का स्‍टाफ आगरा पहुंच चुका है।

आगरा, जागरण संवाददाता। होली पर आगरा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 28 और 29 मार्च से ताजनगरी देश के चार बड़े महानगरों से हवाई मार्ग से जुड़ने जा रही है। इसके लिए खेरिया हवाई अड्डे पर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। यह हवाई सेवा इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही है। इसके लिए एयरलाइंस ने अपना स्टाफ भी तैनात कर दिया है। खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए. अंसारी का कहना है कि विभिन्न शहरों के बीच फ्लाइटों के संचालन के लिए स्टाफ तैनात हो चुका है।

loksabha election banner

28 मार्च से शुरू होने वाली फ्लाइट का शेड्यूल

- आगरा-भोपाल फ्लाइट खेरिया हवाई अड्डे से सुबह 11.05 बजे भोपाल के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 12.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहां से दोपहर 12.55 बजे आगरा के लिए टेक आफ करेगी। जोकि दोपहर 2.30 बजे आगरा पहुंचेगी।यह फ्लाइट प्रतिदिन होगी।इसका किराया सिर्फ 2523 रुपये होगा।

- बेंगलुरु-आगरा के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट दोपहर 11.15 बजे बेंगलुरु से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 1.40 बजे आएगी फिर दोपहर 2.10 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। यह उड़ान तीसरे पहर 4.45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन (रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) को होगी।इसका किराया 4379 रुपये होगा।

29 मार्च से शुरू होने वाली फ्लाइट का शेड्यूल

- अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट सुबह 8 बजे अहमदाबाद से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। जोकि सुबह 10.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। बीस मिनट बाद यानि सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हाेगी। इस फ्लाइट का किराया 3588 रुपये होगा।

- मुंबई-आगरा फ्लाइट सुबह 10.50 बजे मुंबई से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 12.55 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। आधा घंटे बाद दोपहर 1.25 बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना होगी। जोकि तीसरे पहर 3.35 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शनिवार को होगी।इसका किराया 4218 रुपये होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.