Move to Jagran APP

ट्रांस यमुना कालोनी में महिला दारोगा से अभद्रता

महिला दारोगा की बेटी को महिला ने मारा था थप्पड़ पुलिस ने महिला को पकड़ा माफी मांगने पर छोड़ा

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 05:05 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 05:05 AM (IST)
ट्रांस यमुना कालोनी में महिला दारोगा से अभद्रता
ट्रांस यमुना कालोनी में महिला दारोगा से अभद्रता

आगरा,जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार रात एक महिला ने महिला दारोगा से अभद्रता कर दी। उनकी बेटी को थप्पड़ भी मार दिया। महिला को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। महिला और उसके परिवार के माफी मांगने पर महिला दारोगा ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई।

loksabha election banner

एत्माद्दौला थाने में तैनात महिला दारोगा रितु राणा ड्यूटी के बाद रात 11 बजे सादा कपड़ों में अपनी बेटी के साथ ट्रांस यमुना कालोनी गईं थीं। बाजार में एक एक्सीडेंट हो गया था। वे एक्टिवा पर बेटी को छोड़कर वहां चली गईं। वहां चौकी प्रभारी ट्रांस यमुना और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। रितु उनसे बात कर रहीं थीं। एक्टिवा लेकर खड़ी बेटी उनके पास आ रही थी। बेटी ने आगे खड़े बाइक सवार से साइड देने को कहा, तभी पास में खड़ी एक महिला उससे अभद्र भाषा में बात करने लगी। महिला दारोगा की बेटी ने तमीज से बात करने को कहा तो महिला ने उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया। इतने में महिला दारोगा वहां पहुंच गई। महिला ने उनसे भी अभद्रता कर दी। महिला दारोगा ने इसकी शिकायत इंस्पेक्टर एत्माद्दौला से की। इसके बाद पुलिसकर्मी आरोपित महिला को थाने ले गए। सीओ छत्ता राजीव कुमार भी थाने पहुंच गए। उधर, महिला का दिव्यांग पति और बेटी भी थाने आ गए। दोनों महिला दारोगा से माफी मांगने लगे। आरोपित महिला ने भी अपनी गलती का अहसास कर माफी मांगी। इसके बाद महिला दारोगा ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला विनोद कुमार का कहना है कि महिला दारोगा से अभद्रता का मामला सामने आया था। महिला दारोगा के कार्रवाई नहीं कराने पर महिला को हिदायत देकर देर रात छोड़ दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.