Agra Weather: रविवार को रवि की रही मेहरबानी, लेकिन सर्द हवाओं ने कंपकंपाया Agra News
तापमान बढऩे से मिली कुछ राहत। सनबाथ लेते नजर आए कई लोग।
आगरा, जागरण संवाददाता। सर्दी के सितम से कराह रही जनता को रविवार को कुछ राहत मिली। तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि बर्फानी हवाओं का चलना संग-संग जारी रहा। ये ठंडी हवाएं सिहरन बढ़ाने का काम करती रहींं। अधिकांश लोग बाहर धूप सेंकते नजर आए। रविवार को तापमान न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालाकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 दिसंबर की शाम को बादल छाने के साथ धुंध छाएगी। 24 दिसंबर को बारिश की आशंका है, इससे तापमान में गिरावट आएगी। 25 से 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।
पिछले कई दिनों से ठंड अपना कहर ढा रही है। इसके चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बचने को लोग सिर से पांव तक ढके नजर आ रहे हैं। घर, कार्यालय के अलावा सड़कों पर भी हीटर चल रहे हैं। गर्म तासीर वाले व्यंजन खाए जा रहे हैं। इधर, रविवार को मौसम में बढोत्तरी हुई। सुबह तो सूर्यदेवता गायब थे, लेकिन 10 बजे के बाद दर्शन देने शुरू किए। समय बढऩे के साथ धूप की ये तपिश भी बढ़ती गई। जिससे ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई। सड़कों पर लोगों का आवागमन बढ़ गया। सनबाथ लेने को कई घर से कुर्सी बाहर निकाल आराम करने लगे। सुखाने वाले कपड़ों की संख्या भी बढ़ गई। गृहिणी अनुराधा ने बताया कि ठंड में धूप का निकलना सबसे ज्यादा परेशानी खड़ा करता है। खासकर कपड़े सुखाने में दिक्कत आती है। दो-तीन में जाकर कपड़ा सूख पाता है। इधर, धूप निकलने से काफी आराम मिला। इसी तरह कारोबारी दिनेश ङ्क्षसह ने बताया कि सर्दी में कई काम अटक जाते हैं। प्रतिष्ठान जाने में देरी हो जाती है। धूप निकलने से काम सुचारू रूप से होते हैं।
सोमवार को छा सकते हैं बादल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार शाम को बादल छाने के साथ धुंध छाएगी। 24 दिसंबर को बारिश की आशंका है, इससे तापमान में गिरावट आएगी। 25 से 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।
बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
मौसम खुलने का असर बाजारों पर दिखा। कई बाजारों में दोपहर 12 बजे के बाद से भीड़भाड़ जुटने लगी। जौहरी बाजा, हींग की मंडी, सदर जैसे बाजारों में लोगों का आवागमन बढ़ गया। अवकाश होने का फायदा भी मिला।