Move to Jagran APP

Coronavirus Vaccine: वैक्सीन के प्रति बढ़ रही आगरा के व्यापारियों की जागरूकता, खुद के साथ कर्मचारियों को भी लगवा रहे

Coronavirus Vaccine आगरा व्यापार मंडल द्वारा एसएन मेडिकल कालेज और रामस्वरूप कन्या इंटर कालेज में व्यापारियों के लिए कैंप लगवाया गया था इस शिविर में 800 व्यापारी व कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन कैंप में 800 व्यापारी और उनके स्वजन व कर्मचारी वैक्सीन लगवा चुके हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 03:33 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 03:33 PM (IST)
Coronavirus Vaccine: वैक्सीन के प्रति बढ़ रही आगरा के व्यापारियों की जागरूकता, खुद के साथ कर्मचारियों को भी लगवा रहे
वैक्सीन कैंप में 800 व्यापारी और उनके स्वजन व कर्मचारी वैक्सीन लगवा चुके हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण से वैक्सीन ही बचाव है। ऐसे में आगरा के व्यापारी वैक्सीनेशन की अहमियत को समझते हुए खुद के साथ अपने कर्मचारियों को वैक्सीन लगवा रहे हैं और अन्यों को जागरुक भी कर रहे हैं। शहर में बड़ी संख्या में ऐसे व्यापारी हैं, जो वैक्सीनेशन के लिए पहुंच रहे हैं। व्यापारियों के लिए प्रशासन अलग से शिविर भी लगा रहा है।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन कारगर साबित हो रही है। दो माह पहले व्यापारी वर्ग वैक्सीनेशन को लेकर उदासीन था। मगर, धीरे-धीरे व्यापारियों में वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरूकता आई है। पिछले एक माह में व्यापारियों ने खुद के साथ अपने कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगवा रहे है। प्रशासन ने भी व्यापारियों की सुविधा के लिए बाजार में विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाए हैं। आगरा व्यापार मंडल द्वारा एसएन मेडिकल कालेज और रामस्वरूप कन्या इंटर कालेज में व्यापारियों के लिए कैंप लगवाया गया था, इस शिविर में 800 व्यापारी व कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि पहले खुद वैक्सीन लगवाई। इसके बाद उन्होंने अपने यहां काम करने वाले पांच कर्मचारियों को कैंप ले जाकर वैक्सीन लगवाई। व्यापार मंडल द्वारा लगवाए गए वैक्सीन कैंप में 800 व्यापारी और उनके स्वजन व कर्मचारी वैक्सीन लगवा चुके हैं। यह काम अभी जारी रहेगा। इसी तरह प्लास्टिक व्यापारी अशोक मंगवानी भी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने अनलाक के बाद अपने यहां काम करने वाले 17 कर्मचारियों को भी पहली डोज लगवा दी है। इसके अलावा दूसरे व्यापारियों को भी वैक्सीन के लिए प्रेरित कर रहे हैँ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.