Move to Jagran APP

Tribute to Milkha Singh: आगरा में उड़न सिख मिल्खा सिंह की स्मृति में तपती दोपहरी में दाैड़े वीरू

Tribute to Milkha Singh एकता पुलिस चौकी से कलक्ट्रेट तक 15 किमी की दौड़ लगाई। गर्मी की परवाह किए बगैर हाथों में तिरंगा थामे लगातार दौड़ते रहे। वीरू ने कहा कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह उनके आदर्श हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ही उन्होंने दौड़ लगाई।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 29 Jun 2021 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jun 2021 06:11 PM (IST)
Tribute to Milkha Singh: आगरा में उड़न सिख मिल्खा सिंह की स्मृति में तपती दोपहरी में दाैड़े वीरू
एकता पुलिस चौकी से कलक्ट्रेट तक दौड़ लगाते वीरू।

आगरा, जागरण संवाददाता। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को मंगलवार को ताजनगरी में श्रद्धांजलि दी गई। युवा खिलाड़ी वीरू शर्मा ने तपती दोपहरी में लू के थपेड़ों के बीच एकता पुलिस चौकी से कलक्ट्रेट तक 15 किमी की दौड़ लगाई। हाथों में तिरंगा थामे वीरू के कदम गर्मी के चलते डिगे जरूर, लेकिन रुके नहीं। दौड़ शुरू करने के बाद वो कलक्ट्रेट पहुंचकर ही रुके।

loksabha election banner

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह (91) का निधन 18 जून को हो गया था। मिल्खा सिंह की स्मृति में खिलाड़ी वीरू शर्मा ने मंगलवार की दोपहर दौड़ लगाई। एकता पुलिस चौकी पर देवेश उपाध्याय और चंद्रभान तोमर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। कहरई मोड़, राजपुर चुंगी, फूल सैयद चौराहा, मेहर टाकीज, प्रतापपुरा चौराहा होते हुए वीरू कलक्ट्रेट पहुंचे। एसएसपी कार्यालय पर एसपी प्रोटोकाल रामसुरेश यादव व पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। वीरू ने कहा कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह उनके आदर्श हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ही उन्होंने दौड़ लगाई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.