Move to Jagran APP

प्रसपा महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष बोलीें, राजनीति में अखिलेश विरासत, शिवपाल संघर्ष के प्रतीक

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा-बसपा गठबंधन को बताया स्वार्थ भरा।मैनपुरी में दिए पत्रकारों के सवालों के जवाब।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 04:25 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 04:25 PM (IST)
प्रसपा महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष बोलीें, राजनीति में अखिलेश विरासत, शिवपाल संघर्ष के प्रतीक

आगरा, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में केवल एक सीट को छोड़कर प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी लड़ाएगी। राजनीति में सपा मुखिया अखिलेश यादव विरासत की देन हैं तो शिवपाल सिंह यादव संघर्ष के प्रतीक हैं। सपा-बसपा का गठबंधन स्वार्थ भरा है।

loksabha election banner

यह बात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर ने कही। शनिवार को मैनपुरी में पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा और बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ भरा समझौता है, जनता को इससे सचेत रहने की जरूरत है। यह जनता के हित में नहीं, खुद के हित में समझौता है।

शिवपाल की तारीफ करती उन्होंने कहा सरकार में रहते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 17 विभागों से जुड़ी समस्याओं का निदान किया और सभी को राहत दी, इसलिए लोग उनसे जुड़े हैं। पार्टी को भाजपा की बी टीम बताने का विरोध करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहाकि केवल हमारी पार्टी भाजपा के खिलाफ कार्यक्रम चला रही है। लखनऊ में जनाक्रोश रैली के बाद कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन भी इसी का उदाहरण है। चुनाव में पार्टी प्राथमिकताओं की बात आने पर उन्होंने कहा कि किसान, महिला उत्थान, बेरोजगारों को रोजगार, पुरानी पेंशन बहाली के अलावा शिक्षामित्र और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी प्रमुखता होगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी की सीटों को लेकर सर्वे हो रहा है, प्रदेश में हम कई सीटें जीतेंगे। संख्या पूछने पर उन्होंने बताने से इन्कार किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी केवल एक सीट को छोड़कर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नेताजी मुलायम सिंह यादव जहां से भी चुनाव लड़ेंगे पार्टी उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी, जिताने में सहयोग करेगी। चुनाव को पार्टी पूरी ताकत और जिम्मेदारी से लड़ेगी। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, महिला जिलाध्यक्ष नेहा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन दुबे, कल्लू कश्यप, अरविंद सिंह यादव, सचिन यादव, अमित यादव, नीरज यादव, राजू तोमर, विजेंद्र यादव, डॉ विजय बहादुर आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.