Move to Jagran APP

Murder Case in Agra: आगरा में पत्नी ने प्यार के लिए पति का गला घोंटा, प्रेमी के कंधे पर लाद दी बोरे में बंद पति की लाश

Murder Case in Agra सदर के सेवला इलाके की घटना शक होने पर लोगों ने पकड़ा। बोरा खोलने पर मिली लाश को देख उड़े लोगों के लाश। मृतक संजय मूलरूप से निबोहरा के मूसे का पुरा रहने वाला था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 04:08 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 04:08 PM (IST)
Murder Case in Agra: आगरा में पत्नी ने प्यार के लिए पति का गला घोंटा, प्रेमी के कंधे पर लाद दी बोरे में बंद पति की लाश
सदर के सेवला इलाके में आरोपित प्रेमी को पकड़े पुलिस।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के सदर इलाके में पत्नी ने प्रेमी के प्यार में पति का गला घोंट दिया। इसके बाद उसकी लाश को बोरे में भरकर प्रेमी के कंधे पर लाद दिया। पति की लाश को घर से दूर किसी तालाब में फेंकने का फरमान सुना दिया। प्रेमिका के कहने पर बोरे में लाश को कंधे पर लेकर जाते प्रेमी को देख लोगों को शक हो गया। उन्होंने आरोपित प्रेमी को रोकने के बाद बोरा खुलवाया तो हाेश उड गए। जानकारी देने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़़ लिया। उससे पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया मृतक संजय मूलरूप से निबोहरा के मूसे का पुरा रहने वाला था। वह सदर में देवरी रोड पर मकान लेकर रहता था। कुछ महीने पहले संजय ने अपना मकान बेच दिया। वह पत्नी सुनीता उर्फ सुषमा और बच्चों के साथ सेवला में किराए पर रहने लगा। सुनीता की दोस्ती टुंडपुरा के रहने वाले मान सिंह से थी। वह मान सिंह के साथ कई बार जा चुकी थी। पति को पत्नी की मान सिंह से दोस्ती पसंद नहीं थी। वह इसका विरोध करता था। इसके चलते पत्नी ने प्रेमी का प्यार पाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच दी।

हत्यारोपित मान सिंह ने पुलिस को पूछताछ करने पर बताया कि मंगलवार की शाम को वह सुनीता से मिलने आया था। साजिश के तहत उसने संजय को खूब शराब पिलाई।इस दौरान सुनीता ने दोनों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक देकर उन्हें कमरे में जाकर टीवी देखने की कहा। दोनों बच्चों के कमरे में जाने पर कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी।संजय के नशे में धुत होने के बाद उसने और सुनीता ने चुनरी से गला घोंट दिया। इसके बाद संजय की लाश को बोरे में बंद कर दिया। सुनीता ने प्रेमी मान सिंह से पति की लाश इलाके से दूर ले जाकर किसी तालाब में फेंकने की कहा था। मगर, लाश को बोर मे रखने के बाद उसे फेंकने से पहले लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है।

पत्नी के चेहरे पर नहीं थे पश्चाताप के भाव

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली सुनीता के चेहरे पर गिरफ्तार के बाद पश्चाताप के भाव नहीं दिखाई दिए। इतना ही नहीं पति की हत्या और मामले में पकड़े जाने पर बच्चों का क्या होगा। उसने यह भी नहीं सोचा। मगर, जब उसे पता चला कि अब दाेनों की बाकी की जिंदगी जेल में कटेगी तो वह रोने लगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.