Move to Jagran APP

BJP: एटा में जुटा ब्रज क्षेत्र भाजपा का कुनबा, यात्रा पर मंथन

BJP ब्रज क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक एटा में हो रही है। प्रदेश संयोजक विद्या राम सोनकर ने पहले सत्र को संबोधित करते हुए कहा प्रस्तावित यात्रा विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 03:34 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 03:34 PM (IST)
BJP: एटा में जुटा ब्रज क्षेत्र भाजपा का कुनबा, यात्रा पर मंथन
ब्रज क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक एटा में हो रही है।

आगरा, जागरण टीम। भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा की जोरदार तैयारी की जा रही इसके लिए भाजपा के ब्रज क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक एटा में हो रही है। इस बैठक में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाना है।

loksabha election banner

यहां पार्टी कार्यालय पर बैठक 1 बजे शुरू हो गई बैठक में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश में निकाली जाने वाली 6 यात्रााओं के प्रदेश संयोजक विद्या राम सोनकर ने पहले सत्र को संबोधित करते हुए कहा प्रस्तावित यात्रा विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी। इस यात्रा की सफलता के लिए हम सबको पूरा दम लगा देना है। पार्टी के प्रभारियों, जिला अध्यक्षों से उन्होंने कहा कि की यह यात्रा शक्ति प्रदर्शन का मौका है इसलिए तैयारी में कोई कसर ना छोड़ें। यात्रा का रूट क्या रहेगा, कितने स्थानों पर स्वागत होगा, यह सब पहले से ही तय होना चाहिए। उधर इस यात्रा के जरिए पार्टी की नजर विधायकों व टिकट के दावेदारों पर भी रहेगी कि उन्होंने यात्रा के लिए कितना काम किया और कैसा प्रदर्शन किया। इसीलिए सोनकर ने कहा की यात्रा सबके लिए ताकत दिखाने का मौका है। बैठक में बैठक शाम तक चलेगी। बैठक में आगरा के जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, मथुरा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, मथुरा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार, अलीगढ़ जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, अलीगढ़ अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, हाथरस जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, मैनपुरी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, एटा जिला अध्यक्ष संदीप जैन, कासगंज जिला अध्यक्ष के पी सिंह, बरेली महानगर अध्यक्ष के अरोड़ा, बरेली जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, बदायूं जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पीलीभीत जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लोधी, शाहजहांपुर महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता समेत सभी जिलों के जिला प्रभारी और जिला यात्रा प्रमुख बैठक में शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.