दिल्ली की तरफ करनी है यात्रा तो दें ध्यान, 10 ट्रेनें निरस्त और 11 का बदला रूट, देखें सूची
आगरा दिल्ली रेल ट्रैक पर मथुरा के छटीकरा में मालगाड़ी हादसे के चलते दस यात्री ट्रेनें शनिवार सुबह की गई हैं निरस्त। 11 ट्रेनों का बदला गया है रूट। मौके पर कई जगह से पहुंची दुर्घटना राहत गाडि़यां ट्रैक सुचारू करने की कोशिश कर रही हैं।
आगरा, जागरण संवाददाता। राजस्थान से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी आगरा रेल मंडल के मथुरा-पलवल मुख्य मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर के बीच शुक्रवार देर रात को पटरी से उतर गई। इसके चलते इस रूट की अप, डाउन और तीसरी लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया है। आगरा से गुजरने वाली 10 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और 11 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव के अनुसार, रिस्टोरेशन का कार्य प्रगति पर है। स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना राहत गाड़ियां भी दिल्ली, आगरा, टूंडला एवं झांसी से पहुंच गई हैं।
ये भी पढ़ें- सीमेंट से लदी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे
ये हुई निरस्त
1. गाड़ी संख्या 04496 पलवल -आगरा कैंट
2. गाड़ी संख्या 04419 मथुरा –गाज़ियाबाद
3. गाड़ी संख्या 12050 निज़ामुद्दीन -वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन
4. गाड़ी संख्या 12049 वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन –निज़ामुद्दीन
5. गाड़ी संख्या 12280 नई दिल्ली -ग्वालियर
6. गाड़ी संख्या 12279 ग्वालियर -नई दिल्ली
7. गाड़ी संख्या 12059 कोटा -निज़ामुद्दीन
8. गाड़ी संख्या 12060 निज़ामुद्दीन -निज़ामुद्दीन
9. गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली -रानी कमलापति स्टेशन
10. गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति स्टेशन -नई दिल्ली
मार्ग परिवर्तन
1. गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति स्टेशन -नई दिल्ली,
मार्ग परिवर्तित- आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद -नई दिल्ली
2. गाड़ी संख्या 14623 छिंदवाड़ा –फिरोज़पुर ,
मार्ग परिवर्तित- आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद
3. गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस -अमृतसर,
मार्ग परिवर्तित - आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद
4. गाड़ी संख्या 12472 श्रीमाता वैष्णो धाम कटरा -बांद्रा टर्मिनस ,
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में वृदावन से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए
मार्ग परिवर्तित - रेवाड़ी-अलवर-जयपुर
5. गाड़ी संख्या 12416 नई दिल्ली -इंदौर
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि - 21.02.2022 वर्तमान में छाता से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए
मार्ग परिवर्तित- रेवाड़ी-अलवर-जयपुर
6. गाड़ी संख्या 22634 निज़ामुद्दीन –थिरुअनंतपुरम
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में छाता से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए
मार्ग परिवर्तित - रेवाड़ी-अलवर-जयपुर .
7. गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में अझई से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए
मार्ग परिवर्तित- गाज़ियाबाद –अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट
8. गाड़ी संख्या 12722 निज़ामुद्दीन -हैदराबाद
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में पलवल से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए
मार्ग परिवर्तित- गाज़ियाबाद -अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट
9. गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में होडल से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए
मार्ग परिवर्तित - गाज़ियाबाद -अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट
10. गाड़ी संख्या 19053 सूरत –मुज़फ्फरपुर
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.01.2022
मार्ग परिवर्तित - ग्वालियर -भिंड -इटावा-कानपुर
11. गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस –हरिद्वार
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि -21.01.2022
मार्ग परिवर्तित - मथुरा –अलवर –रेवाड़ी -दिल्ली-गाज़ियाबाद
हादसे का कारण स्पष्ट नहीं, होगी जांच
मालगाड़ी पटरी से उतरने के मामले में रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कारणों का पता लगाने के लिए कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की घटना के बाद रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप के नेतृत्व में राहत कार्य तेजी से चल रहा है। पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि राहत कार्य चल रहा है। देर शाम तक संचालन शुरू होने की उम्मीद है।