Murder in Agra: आगरा में युवक की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, मामला प्रेम संबंधाें का निकला
Murder in Agra डौकी थाना क्षेत्र का मामला गला घोंटकर की थी हत्या। डौकी के पवावली निवासी 28 वर्षीय राकेश की शादी आठ वर्ष पहले पूनम से हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। सोमवार सुबह राकेश का शव घर में पड़ा मिला था।
आगरा, जागरण संवाददाता। प्रेम संबंधों का विरोध करने पर तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। प्रेमी को घर से भगाने के बाद पत्नी ने पति की खुदकुशी दर्शाने का प्रयास किया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। दोनों ने गुनाह कुबूल लिया है।
डौकी के पवावली निवासी 28 वर्षीय राकेश की शादी आठ वर्ष पहले पूनम से हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। सोमवार सुबह राकेश का शव घर में पड़ा मिला था। पत्नी खुदकुशी की बात कह रही थी। मगर राकेश के गले पर निशान देखकर स्वजनों को हत्या का शक हुआ। उन्होंने पत्नी और उसके प्रेमी मंसुखपुरा के तासौड़ निवासी सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूनम और आरोपित प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस हिरासत में हत्या की वारदात कुबूल ली। एसपी पूर्वी बैंकट अशोक के अनुसार पूनम के सोनू से तीन वर्ष से संबंध थे। सोनू पूनम के रिश्ते का जीजा है। तीन वर्ष पहले एक शादी में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह पूनम के पास ससुराल में आता था। पति को उनके संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसके बाद वह इसका विरोध करता था। प्रेम संबंधों का विरोध करने पर देानों ने हत्या की साजिश रची। रविवार रात को राकेश घर में सो रहा था। सोनू रात में आया। पूनम ने उसके साथ मिलकर सोते समय सोनू का स्टाल से गला घोंट दिया। पुलिस ने गला घोंटने में इस्तेमाल की गई स्टाल भी कब्जे में ले ली है। मंगलवार को दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।