शराब पीने पर टोकना सहन नहीं कर सका पति, कर दी पत्नी की ये हालत, बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा Agra News
13 वर्षीय बेटी ने दर्ज कराया पिता के खिलाफ मुकदमा। चेहरा पर घूंसा मार दीवार से पटका सिर।
आगरा, जागरण संवाददाता। पत्नी ने वेटर पति को शराब पीने से रोका तो उसने पत्नी की जान ले ली। उसके चेहरे पर घूंसा मारने के बाद सिर को दीवार में दे मारा।
मामला ताजगंज थाने के हज्जुपूरा का है। मूलरूप से सिलीगुड़ी निवासी 42 वर्षीय अमृता पति संजय के साथ हज्जुपूरा मे किराये पर रहती थी। पति संजय ताजगंज में ही एक होटल में वेटर है। दंपती के तीन बेटियां हैं। एक की शादी हो चुकी है।
पति संजय गत रात्रि शराब पीकर घर आया था। इसे लेकर पत्नी ने टोक दिया। उसके शराब पीकर घर आने का विरोध किया। इसे लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। पत्नी ने उसकी उंगली दांत से काट ली। इससे पति क्रुद्ध हो गया। उसने पत्नी अमृता के चेहरे पर जोरदार घूंसा जड़ दिया। इडके बाद सिर को पकड़कर दीवार में ज़ोर से दे मारा। मांं की चीख सुनकर 13 वर्षीय पुत्री कमरे में पहुंची तो मां को खून से लथपथ देख सहम गई। आस पड़ोसियों की मदद से एसएन इमरजेंसी में पीडि़ता को भर्ती कराया गया। यहां इलाज़ के दौरान रविवार को अमृता की मौत हो गई। पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।