Move to Jagran APP

आगरा में दुल्हन के हाथों की मेंहदी उतरने से पहले पति ने कर ली खुदकुशी, जरा सी बात पर हुआ था झगड़ा

हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का मामला। कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव। घर में मचा हाहाकार पत्नी से हो गई थी कहासुनी। इससे नाराज होकर पत्नी पति को बिना बताए अपने भाइे के यहां चली गई थी। पीछे से युवक ने उठाया आत्‍मघाती कदम।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 02:15 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 07:17 PM (IST)
आगरा में दुल्हन के हाथों की मेंहदी उतरने से पहले पति ने कर ली खुदकुशी, जरा सी बात पर हुआ था झगड़ा
आगरा के युवक ने शादी के 13 दिन बाद ही खुदकशी कर ली।

आगरा, जागरण संवाददाता। अागरा में दुल्हन के हाथों की मेहंदी उतरने से पहले पति ने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की आधी रात को कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। दोनों ने शादी दिसंबर के महीने में आर्य समाज मंदिर से की थी। युवक परिवार से अलग रह रहा था। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

loksabha election banner

हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पुष्प विहार कालोनी निवासी कृष्णा शर्मा (30 वर्ष) पुत्र नंद किशोर शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट था। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल ने बताया कि कृष्णा की शादी 12 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में प्राची से हुई थी। वह पत्नी के साथ पुष्प विहार में किराए के मकान में रह रहा था। प्राची और कृष्णा एक दूसरे को पहले से जानते थे। शुकवार की शाम को नवदंपती में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर पत्नी पति को बिना बताए अपने भाइे के यहां चली गई। रात को कृष्णा को घर लौटा। जयपुर में रहने वाले अपने जीजा काे फोन किया। उनसे कहा कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। जीजा ने उसे बातों में लगा लिया।

इस पर जीजा ने तत्काल प्राची को फाेन करके घर पहुंचने की कहा। वहां पहुंचने पर  दोनों के बीच दोबारा विवाद हो गया। कृष्णा ने पत्नी को धक्का देकर कमरे से बाहर निकाल दिया।प्राची को लगा कि पति का गुस्सा शांत होने पर वह कमरा खोल देगा। इस पर वह बाहर गैलरी में बैठकर पति के दरवाजा खोलने का इंतजार करने लगी। जब काफी देर तक पति ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पत्नी को शक हुआ। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो पति को पंखे पर चादर का फंदे बना लटका पाया। प्राची के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अजय कौशल ने बताया खुदकुशी के पीछे पति-पत्नी का विवाद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.