Move to Jagran APP

Dengue Fever: आगरा में 90 दिन में डेंगू के 1006 मरीज, नहीं टूट रही चेन

Dengue Fever 12 साल में सबसे ज्यादा मिले डेंगू के केस। डेंगू के सात मरीजों की हो चुकी है मौत। सितंबर और अक्टूबर में डेंगू के गंभीर मरीज आए इन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। प्लेटलेटस चढ़ाए गए लेकिन अब सामान्य लक्षणों के साथ मरीज मिल रहे हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 12:12 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 12:12 PM (IST)
Dengue Fever: आगरा में 90 दिन में डेंगू के 1006 मरीज, नहीं टूट रही चेन
आगरा में 12 साल में सबसे ज्यादा मिले डेंगू के केस।

आगरा, जागरण संवाददाता। डेंगू के 90 दिन में 1006 मरीज मिले हैं। ये 12 साल में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। जबकि डेंगू के सात मरीजों की मौत हुई है। मगर, अभी तक डेंगू के संक्रमण की चेन नहीं टूटी है। डेंंगू के नए केस लगातार मिल रहे हैं। अब अधिकांश मरीजों में सामान्य लक्षण मिल रहे हैं। इन्हें भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

loksabha election banner

डेंगू का संक्रमण 2009- 10 में फैला था, इसके बाद से हर साल डेंगू के केस मिले। मगर, इस बार डेंगू का कहर बरपा। अगस्त के बाद से डेंगू के नए केस मिलने लगे। सितंबर अक्टूबर में डेंगू के गंभीर मरीजों की संख्या अधिक रही। पिछले एक सप्ताह से नए मरीज सामान्य लक्षणों के साथ आ रहे हैं, इन्हें भर्ती नहीं करना पड़ रहा है। सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड में अब तीन मरीज ही भर्ती हैं। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 14 अगस्त को डेंगू का मरीज मिला था, इसके बाद से डेंगू के लगातार केस आ रहे हैं। अभी डेंगू के केस आना बंद नहीं हुए हैं और नए केस लगातार मिल रहे हैं। इस तरह अभी तक 1006 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सात मरीजों की डेंगू से मौत

अब मरीज नहीं करने पड़ रहे भर्ती

सितंबर और अक्टूबर में डेंगू के गंभीर मरीज आए, इन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। प्लेटलेटस चढ़ाए गए लेकिन अब सामान्य लक्षणों के साथ मरीज मिल रहे हैं। इन मरीजों को बुखार आ रहा है लेकिन भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

साल, डेंगू के केस, मलेरिया के केस

2015, 219, 97

2016, 329, 98

2017, 64, 85

2018, 190, 85

2019, 144, 81

2020, 25, 25

2021, 1006, 23 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.