Move to Jagran APP

आगरा में खंडपीठ आंदोलन को एक और जगह के व्यापारियों का मिला समर्थन

आगरा में आंदोलन को पश्चिमपुरी के व्यापारियों का समर्थन। संघर्ष समिति पश्चिमपुरी चौराहे पर किया नुक्कड़ सभा का आयोजन। आगरा के लोग दशकों से यहां पर उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोइ सुनवाइ नहीं हुइ।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 02:52 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 02:52 PM (IST)
आगरा में खंडपीठ आंदोलन को एक और जगह के व्यापारियों का मिला समर्थन
आगरा में आंदोलन को पश्चिमपुरी के व्यापारियों का समर्थन।

आगरा, जागरण संवाददाता। उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति व फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने मंगलवार को पश्चिमपुरी चौराहे पर नुक्कड़ सभा आयोजित की। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने आगरा में खंडपीठ आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। नटरांजलि थिएटर आर्ट की निर्देशक अलका सिंह ने भी संघर्ष समिति को अपना पूरा समर्थन दिया है।

loksabha election banner

संघर्ष समिति के संयोजक प्रमोद शर्मा फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरेश अग्रवाल ने कहा के नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से व्यापारियों व स्थानीय लोगों से वार्ता का अवसर मिल रहा है। आम लोगों की भागीदारी आंदोलन को प्रभावी बना रही है। ववहीं, समिति के कार्यवाहक संयोजक चौधरी अजय सिंह व सचिव वीरेंद्र फौजदार ने कहा कि खंडपीठ आगरा की जनता का वैधानिक अधिकार है। जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लागू करना चाहिए।

संघर्ष समिति के सचिव हेमंत भारद्वाज ने कहा कि 21 जनवरी 2022 को आगरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों की बार एसोसिएशन व्यापारिक संगठन सामाजिक संगठन व किसानों की एक आम सभा दीवानी परिसर बुलाई गई है। जिसमें सामूहिक रूप से आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। नुक्कड़ सभा में फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के रविंद्र अग्रवाल,प्रदीप यादव, धर्मवीर कौशिक, विजय गोयल, महावीर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

अधिवक्ता बोले आगरा की पुकार कब सुनेगी सरकार

आगरा बार एसोसिएशन के सचिव राम प्रकाश शर्मा, ग्रेटर आगरा बार के अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह भइया, कलक्ट्रेट बार के सचिव लोकेंद्र शर्मा आदि अधिवक्ताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार आगरा वासियों की पुकार कब सुनेगी। आगरा के लोग दशकों से यहां पर उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। इसेक अलावा वह बैराज, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा व आरबीएस कालेज को कृषि विश्वविद्यालय बनाने की मांग करते चले आ रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.