Move to Jagran APP

HHRS: आगरा के खाते में बड़ी उपलब्धि, यहां बनेगा हिमालयन हिंद महासागर राष्ट्र समूह का हैड क्वार्टर, जानिए कौन-कौन से देश हैं इसके सदस्‍य

हिमालय और हिंद महासागर के आसपास बसे 54 देश हैं शामिल। इन 54 देशों में दुनिया की 40.68 फीसद आबादी निवास करती है। इनमें 313.7 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं जबकि दुनिया की आबादी 770 करोड़ के आसपास है। 29 व 30 जनवरी को ताजनगरी में होगी हाइब्रिड कार्यशाला।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 12:21 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 12:21 PM (IST)
HHRS: आगरा के खाते में बड़ी उपलब्धि, यहां बनेगा हिमालयन हिंद महासागर राष्ट्र समूह का हैड क्वार्टर, जानिए कौन-कौन से देश हैं इसके सदस्‍य
आगरा में हिमालयन हिंद महासागर राष्ट्र समूह का हैड क्वार्टर बनने जा रहा है।

आगरा, निर्लोष कुमार। हिमालयन हिंद महासागर राष्ट्र समूह (एचएचआरएस) का हैड क्वार्टर ताजनगरी में बनाया जाएगा। इसमें हिमालय व हिंद महासागर के आसपास बसे भारत समेत 54 देश शामिल हैं। इन 54 देशों में दुनिया की 40.68 फीसद आबादी निवास करती है। इनमें 313.7 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं, जबकि दुनिया की आबादी 770 करोड़ के आसपास है।

prime article banner

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (फेंस) द्वारा सितंबर, 2019 में 54 देशों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ताजनगरी में किया गया था। एक बार फिर मंच द्वारा ताजनगरी में 29 व 30 जनवरी को हाइब्रिड कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें हिमालय व हिंद महासागर के आसपास बसे 54 देशों के राजदूत या प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यशाला में इन देशों के सांस्कृतिक-व्यापारिक समूह बनाने की संभावनाओं पर मंथन होगा। मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार इसमें भाग लेंगे। वियतनाम, इंडोनेशिया, तंजानिया, मोजांबिक, तिब्बत, ईरान और श्रीलंका के राजदूत व प्रतिनिधि इसमें शामिल होने को सहमति प्रदान कर चुके हैं।

मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह टिम्मा ने बताया कि हिमालयन हिंद महासागर राष्ट्र समूह का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आगरा में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी थीं। आगरा में ही इसका हैड क्वार्टर बनाया जाएगा।

यह देश हैं शामिल

भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, ब्रुनेई, आरआइएयू आइलैंड, स्पार्टली आइलैंड, फिलीपींस, तिमोर-लेस्टे, पापुआ, क्रिसमस आइलैंड, कोको आइलैंड, तिब्बत, आस्ट्रेलिया, मारीशस, मैडागास्कर, दक्षिण अफ्रीका, मोजांबिक, तंजानिया, केन्या, सोमालिया, ग्लोरिसाे आइलैंड, सिशिल, मालदीव, सोकोट्रा आइलैंड, जिबोटी, इरीशिया, सूडान, इजिप्ट, सऊदी अरब, यमन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत, इराक, ईरान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, किरगिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान।

सौंपी जा चुकी हैं जिम्मेदारियां

पिछले दिनों राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (फेंस) ने आगरा में हाइब्रिड कार्यशाला के लिए बैठक की थी। इसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। बैठक में ब्रिगेडियर मनोज कुमार, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, कर्नल जीएम खान, डा. राजीव उपाध्याय, रजनीश त्यागी, रविंद्र पाल सिंह टिम्मा, गौरीशंकर सिकरवार, पवन सिंह, डीएस तोमर, गजेंद्र तोमर, शीतल अग्रवाल, अतुल्य चंद्र सरीन मौजूद रहे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.