Move to Jagran APP

छा गया ब्रज का बच्चा, गुरु उपाध्याय को अमेजिंग मेमोरी किड अवार्ड

तीन साल की उमर में गूगल गुरु के नाम से हो रहा विख्यात। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दिया अवार्ड।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 07:46 PM (IST)
छा गया ब्रज का बच्चा, गुरु उपाध्याय को अमेजिंग मेमोरी किड अवार्ड
छा गया ब्रज का बच्चा, गुरु उपाध्याय को अमेजिंग मेमोरी किड अवार्ड

आगरा, जेएनएन। ब्रज का बच्चा दुनियाभर में छाने को तैयार है। तीन साल से भी कम उम्र में दुनिया के सौ से अधिक देशों के नाम और ध्वजों की पहचान करने वाले गूगल गुरु नाम से प्रख्यात हो रहे नन्हे बालक की ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पांच देशों ने बीच गुरु उपाध्याय को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने अमेजिंग मेमोरी किड के खिताब से सम्मानित किया है।

loksabha election banner

मध्यप्रदेश के भोपाल में इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स द्वारा आयोजित समारोह में पांच देशों भारत, नेपाल, बांग्लादेश, वियतनाम, इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों ने वृंदावन के इस बालक को अमेजिंग मेमोरी किड का खिताब दिया है। गौरानगर कॉलोनी निवासी गुरु उपाध्याय के पिता अरङ्क्षवद उपाध्याय ने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स के आयोजकों नेछह देशों के प्रतिनिधियों समेत देशभर के सौ लोगों को शामिल किया था। इनमें गुरु उपाध्याय भी शामिल था। आयोजकों ने गुरु को सम्मानित किया है। कहा कि बेटे की कामयाबी पर वे खुश हैं आगे भी इसी प्रकार करता रहे तो निश्चित तौर पर दुनियाभर में ब्रज का नाम रोशन करेगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.