Move to Jagran APP

Flight from Agra: ताजनगरी में बढ़ रहा उड़ानों का ग्राफ, पांच माह में 188 फ्लाइट अधिक आईं

Flight from Agra ताजनगरी में बढ़ रहा फ्लाइटों का ग्राफ। पिछले साल के मुकाबले इस साल मई से सितंबर के बीच 188 फ्लाइट अधिक आईं। वर्तमान में आगरा से बेंगलुरु लखनऊ और भोपाल के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 02:28 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 02:28 PM (IST)
Flight from Agra: ताजनगरी में बढ़ रहा उड़ानों का ग्राफ, पांच माह में 188 फ्लाइट अधिक आईं
ताजनगरी में बढ़ रहा फ्लाइटों का ग्राफ।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में हवाई उड़ानों का ग्राफ बढ़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल मई से सितंबर के बीच 188 फ्लाइटें अधिक आईं। इसी समयावधि में पिछले साल की तुलना में 21,410 यात्री अधिक आए। न सिर्फ शहरवासियों के लिए बल्कि पर्यटन जगत के लिए यह अच्छे संकेत हैं। निकट भविष्य में कई और शहरों के लिए आगरा से हवाई उड़ानें शुरू होने की संभावना है।

loksabha election banner

एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में मई से सितंबर के बीच 248 फ्लाइटें आईं। जबकि इस समयावधि में वर्ष 2020 में सिर्फ 60 फ्लाइटें ही आईं। यानि पिछले साल की तुलना में इस साल मई से सितंबर के बीच 188 फ्लाइटें आईं। इस समयावधि में वर्ष 2021 में 21,791 यात्रियों ने सफर किया और वर्ष 2020 में सिर्फ 381 यात्रियों ने सफर किया। पिछले साल की तुलना की में इस साल 21,410 यात्री अधिक आए। खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी के अनुसार, वर्तमान में आगरा से बेंगलुरु, लखनऊ और भोपाल के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है। अक्टूबर के अंत तक आगरा से अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवा थी। नवंबर से यह फ्लाइट स्थगित है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान का कहना है कि विभिन्न पर्यटन स्थलाें के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू की जरूरत है। जयपुर, गोवा के साथ ही उदयपुर, मुंबई के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की जरूरत है। पर्यटन प्रहरी संस्था के अध्यक्ष सुमित उपाध्याय का कहना है कि हवाई सेवा के प्रचार-प्रसार की जरूरत है। साथ ही इन्हें नियमित किया जाना चाहिए, जिससे कि आम लोगों को इसकी जानकारी हो सके। आगरा में हवाई सेवाओं के लिए काफी संभावनाएं हैं।

सितंबर

वर्ष फ्लाइट यात्री

2021 66 5,735

2020 0 0

अगस्त

वर्ष फ्लाइट यात्री

2021 46 6,132

2020 06 59

जुलाई

वर्ष फ्लाइट यात्री

2021 70 5,747

2020 24 116

जून

वर्ष फ्लाइट यात्री

2021 38 2,524

2020 30 206

मई

वर्ष फ्लाइट यात्री

2021 28 1,653

2020 0 0 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.