Move to Jagran APP

Fight Against CoronaVirus: संक्रमण से बचाव के लिए विटामिन सी की दरकार, अंगूर में है भरमार

Fight Against CoronaVirus हरे अंगूर की थोक मंडी में जमकर हो रही आवक। थोक में 33 रुपये से 40 रुपये प्रतिकिलोग्राम हरा अंगूर और 40 रुपये से 48 रुपये प्रति किलोग्राम काले अंगूर हैं। अंगूर का रस कैलेस्ट्रोल घटाता है और थकावट दूर करता है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 09:26 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 09:26 AM (IST)
Fight Against CoronaVirus: संक्रमण से बचाव के लिए विटामिन सी की दरकार, अंगूर में है भरमार
अंगूर का रस कैलेस्ट्रोल घटाता है और थकावट दूर करता है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी में इन दिनों अंगूर की भरमार है। आवक अधिक होने से थोक में तो दाम कम हो गए हैं, लेकिन फुटकर बाजार में दामों में उछाल है। थोक में 33 रुपये से 40 रुपये प्रतिकिलोग्राम हरा अंगूर और 40 रुपये से 48 रुपये प्रति किलोग्राम काले अंगूर हैं। वहीं फुटकर बाजार में हरे अंगूर 60 रुपये प्रति किलोग्राम और 80 रुपये प्रति किलोग्राम काले अंगूर हैं।

loksabha election banner

अंगूर में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा है और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिस कारण इसकी मांग भी अधिक हो रही है। विशेषज्ञ इसके कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपयोगी बता रहे हैं, जिस कारण फुटकर बाजार ने दाम बढ़ा दिए हैं। थोक बाजार में फुटकर से आधे दाम बने हुए हैं। थोक विक्रेता हनीफ ने बताया कि नासिक से प्रतिदिन छह से आठ गाड़ियां आ रही हैं, जबकि आस-पास के जिलों में भी सप्लाई होती है।

जनवरी के दूसरे सप्ताह से अप्रैल के मध्य तक अंगूर की आवक होती है। इस समय नासिक से भरपूर आवक हो रही हैं और दाम भी कम ही हैं। इसके बाद बैंगलुरु का अंगूर आएगा जो लाल और बड़ा दाना होता है। वह एक से ड़ेढ़ महीने आता है।

गजेंद्र सिसौदिया, थोक विक्रेता, सिकंदरा मंडी

शुरुआत में एक से दो गाड़ी अंगूर आ रहा था। इस समय छह से आठ गाड़ी रोज आ रही हैं। काले अंगूर की आवक काफी कम है। अंगूर आस-पास के जिलों में भी जाता है।

ठाकुर दास, थोक विक्रेता, सिकंदरा मंडी

ये हैं अंगूर के गुण

- विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है।

- अंगूर का रस कैलेस्ट्रोल घटाता है और थकावट दूर करता है।

- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

- अंगूर में एंटी आक्सीडेंट गुण होता है।

- पानी की अधिकता होने के कारण शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

- फाइबर, प्रोटीन की अधिकता होती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.