जानें क्या है मान्यता, भोले के भक्तों ने निकाली मन:कामेश्वर नाथ के मुकुट की सवारी
ऐतिहासिक रामबरात में सोमवार को बाबा मन:कामेश्वर नाथ की मुकुट यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।
By Edited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 10:24 PM (IST)
आगरा, (जासं): उत्तर भारत में प्रसिद्ध आगरा की ऐतिहासिक रामबरात में सोमवार को बाबा मन:कामेश्वर नाथ के मुकुट की सवारी धूमधाम से निकाली गई। कालीबाड़ी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं। अखाड़ों ने करतबों का प्रदर्शन किया। इसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर नवीन जैन और पूर्व मेयर अंजुला माहौर ने संयुक्त रूप से आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में सामाजिक संदेश देती झांकियां शामिल थीं। कोई बेटी बचाओ का संदेश दे रही थी तो कोई पर्यावरण संतुलन के बारे में हकीकत बयां कर रही थी। शोभायात्रा व्यास मार्केट, राजेंद्र मार्केट, गुड़ की मंडी, फुलट्टी, सेब का बाजार, किनारी बाजार, कसेरठ बाजार, रावतपाड़ा होते हुए मन:कामेश्वर मंदिर पहुंची। यहां मुकुट का पूजन किया गया। इस मौके पर शोभायात्रा में राम टंडन, शिरोमणि सिंह, पार्षद राकेश जैन, सोमनाथ, समिति के संयोजक आशू चौधरी, अनिल चित्तौड़िया, मनीष कुमार, लक्ष्मण प्रसाद माहौर, श्याम कोली, राहुल माहौर आदि मौजूद रहे। मार्ग में जगह-जगह स्वागत, पुष्प वर्षा शोभायात्रा के स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा गया। सभी ने अपने अपने तरीके से इसके स्वागत की तैयारी कर रखी थी। तयशुदा समय पर जब यह निकली तो इसके स्वागत और आरती उतारने के लिए भीड़ लग गई। लोग इसकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। श्रद्धालुओं ने झांकियों पर पुष्पवर्षा की। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियोंऔर कार्यकर्ताओं की ओर से कालीबाड़ी चौराहा पर शोभायात्रा में शामिल अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। श्याम भोजवानी, रवि माहौर, लखन यादव, दीपक माहौर, राजपाल माहौर, अखिल यादव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें