हाईवे पर खाली प्लॉट में हो रही थी गोकशी, जानिये फिर हिंदूवादी संगठनों ने क्या किया
सिकंदरा के श्रीजी पुरम कॉलोनी की घटना, लोगों में फैला आक्रोश। ङ्क्षहदू संगठन के सदस्यों का हंगामा, तीन दिन पहले भी हुई थी गोकशी।
आगरा, जागरण संवाददाता: सिकंदरा हाईवे स्थित एक कॉलोनी के खाली प्लॉट में गोकशी से रविवार सुबह सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर जुटे ङ्क्षहदू संगठनों के सदस्यों ने गोकशी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
श्रीजी पुरम कॉलोनी में हाईवे पर स्थित एक खाली प्लाट में चमड़े की कतरनों का ढेर है। रविवार तड़के कॉलोनी का एक युवक शौच करने के लिए निकला तो उसे खाली प्लॉट से बाइक सवार दो लोग बोरे में कुछ लेकर जाते दिखे। शक होने पर युवक वहां पहुंचा तो गोवंश का मांस पड़ा हुआ था। तब तक बाइक सवार गोकश हाईवे से होकर भाग चुके थे। गोकशी की जानकारी होने पर कॉलोनी के लोगों में आक्रोश फैल गया।
ङ्क्षहदू संगठनों के पदाधिकारियों समेत दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना था कि तीन दिन पहले भी इसी प्लॉट पर गोकशी हुई थी। इसकी सूचना और तहरीर पुलिस को दी गई। मगर, उसने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे गोकशों का दुस्साहस बढ़ गया। उन्होंने दोबारा उसी जगह पर गोकशी कर दी। ङ्क्षहदू संगठनों के सदस्यों ने गोकशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। विहिप के करन गर्ग, सोनू चौधरी, अनुज पाठक, निखिल निगम और प्रमोद शर्मा आदि अधिकारियों और पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। इंस्पेक्टर अजय कौशल ने बताया अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।