वृंदावन में पीएम के आने का हो रहा इंतजार, भीड़ के चलते बंद किया गया अक्षय पात्र का गेट
ऊर्जा मंत्री भी पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर। जिले भर में सुरक्षाकर्मी अलर्ट, एक्सप्रेस पर भी बढ़ाई सतर्कता।
आगरा, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन काे लेकर वृंदावन के अक्षय पात्र पर कड़ी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुबह दस बजे से ही स्कूल के छात्रों और संतों का कार्यक्रम स्थल पर आगमन शुरू हो गया था। आगुंतकाें की सघन तलाशी ली गई और उसके बाद ही उनको अंदर प्रवेश दिया गया। आयोजन स्थल में छात्रों बैठाने से पूर्व उन्हें वॉशरूम में ले जाया गया ताकि एक घंटे के कार्यक्रम के दौरान बच्चे परेशान न हों। पार्टी कार्यकर्ता और दानदाता भी कार्यस्थल पर पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में मंच सज्जा भी देखते ही बन रही है। मंच के खूबसूरत आकृतियों में रंगोली सजाई गई है।
कार्यक्रम स्थल पर मोदी के आगमन को लेकर छात्र, संत आैर लोगाें में खास उत्साह दिखाई दे रहा है। मंच पर जिन छात्रों को पीएम मिड-डे-मील का वितरण करेंगे, उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है अौर मिड-डे मील का मैन्यू भी समझाया जा रहा है। करीब साढ़े ग्यारह बजे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। उनके साथ विधायक पूरन प्रकाश, आरएसएस के कृष्णगोपाल भी हैं। आक्षय पात्र संस्था ने कर्मचारियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था कराई गई है।
कार्यक्रम स्थल पर लगातार भीड़ बढ़ रही है। भीड़ के मद्देनजर मुख्य गेट को बंद करा दिया गया है। इधर, प्रधानमंत्री और वीअीइपी आगमन को लेकर पूरे जिल में अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अपने- अपने क्षेत्रों में गश्त कर रही है। यमुना एक्सप्रेस वे पर भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। हेलीकॉप्टर से लगातार कार्यक्रम स्थल पर निगरानी रखी जा रही है।
क्या है आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर स्थित अक्षय पात्र के तीन अरब की थाली परोसे जाने के अवसर पर स्मार्ट पत्रिका का विमोचन करेंगे। अक्षय पात्र फाउंडेशन मिड डे मील योजना में केंद्र सरकार का सहभागी है। फाउंडेशन 19 वर्ष से काम कर रहा है। देश के 12 राज्यों में 43 रसोइयों से 17.5 लाख बच्चों को मिड डे मील दिया जा रहा है। मथुरा जनपद में 1.70 लाख बच्चों को मिड-डे-मिल अक्षय पात्र संस्था दे रही है। फाउंडेशन ने सबसे पहले वर्ष 2000 में बेंगलुरु से 1500 बच्चों से मिड-डे मील वितरण की याेजना शुरू कर की थी। प्रधानमंत्री कुछ ही देर में कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर होंगे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी सभा में भाग लेंगे।