Move to Jagran APP

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले, ब्राह्मणों की उपेक्षा कर रही प्रदेश सरकार

ब्राह्मण चेतना परिषद के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों को द्वेष की भावना से देख रही है। ब्राह्मण स्वयं को असहाय महसूस कर रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 03:28 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 03:28 PM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले, ब्राह्मणों की उपेक्षा कर रही प्रदेश सरकार
ब्राह्मण चेतना परिषद के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद।

आगरा, जागरण संवाददाता। उप्र सरकार ब्राह्मणों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केवल पद देने से ही काम नहीं होता है। सबको पता है कि कितने अधिकार दिए जाते हैं। ब्राह्मणों को प्रदेश में न्याय नहीं मिल रहा है। ब्राह्मण चेतना परिषद प्रदेश में ब्राह्मणों के हक की लड़ाई लड़ेगी।

loksabha election banner

ब्राह्मण चेतना परिषद के रविवार को शहीद स्मारक, संजय प्लेस में हुए कार्यक्रम में आये पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण चेतना परिषद गैर-राजनीतिक संगठन है। समाज को सशक्त बनाने, जरूरतमन्दों की मदद करने और आजादी से लेकर आज तक समाज के भले के लिए योगदान करने वाले लोगों को जोड़ने के लिए संगठन बनाया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों को द्वेष की भावना से देख रही है। ब्राह्मण स्वयं को असहाय महसूस कर रहा है। ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं, उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। संगठन से नौजवानों को जोड़ने पर जोर दिया। जीतिन प्रसाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक में लगी शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

बिकरु कांड पर बोले प्रसाद

ब्राह्मण चेतना परिषद के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बिकरु कांड पर भी बयान दिया।विकास दुबे प्रकरण पर जितिन प्रसाद ने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पर जिस तरह से उप्र सरकार ने किया वो उचित नहीं। अगर किसी और जाति का व्यक्ति होता तो सरकार की ऐसी हिम्मत नहीं पड़ती। समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.