Move to Jagran APP

फतेहपुरसीकरी के पूर्व विधायक का निधन, कुछ दिन पहले ही शामिल हुए थे भाजपा में

प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक ठा. सूरजपाल का निधन ह्दयाघात की वजह से होना बताया जा रहा है। स्‍वजन उन्‍हें दिल्‍ली के अस्‍पताल में ले गए थे। वहीं उन्‍होंने अंतिम सांस ली। स्‍वतंत्र देव सिंह ने उन्‍हें अभी हाल ही में सदस्‍यता ग्रहण कराई थी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 09:09 PM (IST)
फतेहपुरसीकरी के पूर्व विधायक का निधन, कुछ दिन पहले ही शामिल हुए थे भाजपा में
अभी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक ठा. सूरजपाल का निधन हो गया है। फाइल फोटो

loksabha election banner

आगरा, जेएनएन। वर्ष 2007 और 2012 में फतेहपुर सीकरी सीट से विधायक रहे 60 वर्षीय ठाकुर सूरजपाल सिंह सिकरवार का शुक्रवार शाम दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। इससे उनके समर्थक और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उन्होंने 10 अक्टूबर को ही लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई थी।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद सूरजपाल सिंह सक्रिय राजनीति से अलग हटकर अपने घर-परिवार के कामकाज में व्यस्त थे। 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में आ गए थे। बसपा से मन खट्टा होने के बाद उनका भाजपा प्रेम जागने की चर्चा शुरू हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। 11 अक्टूबर को आगरा आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। छोटे भाई ओमपाल सिंह ने बताया कि आगरा में जांच के बाद बीते बुधवार को उन्हें दिल्ली ले जाया गया। शुक्रवार को आपरेशन भी सफल हुआ। शाम को उनका निधन हो गया।

राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह का कहना है कि सूरजपाल जी के निधन से गहरा आघात पहुंचा है। विश्वास ही नहीं हो पा रहा कि वे अब नहीं रहे। फतेहपुर सीकरी की जनता के दिलों में वे सदैव रहेंगे।

चौधरी उदयभान सिंह, राज्यमंत्री

इन्होंने जताया शोक

पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, नगर पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चंद मित्तल, ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनिवास शर्मा, पूर्व चेयरमैन मुहम्मद इस्लाम, डा. प्रेमपाल सिंह, नरेंद्र निमेष, भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोज सिंघल, सुरेंद्र शुक्ला ने शोक व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.