Move to Jagran APP

Vasundhara Raje: ब्रज वसुंधरा की रज को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा का प्रणाम

Vasundhara Raje जन्मदिन मनाने दो दिवसीय यात्रा पर ब्रजभूमि पहुंची राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री। जनबल के साथ पहुंची वसुंधरा ने आलाकमान को दिखाई ताकत। रविवार को करीब 1130 बजे वसुंधरा राजे हैलीकॉप्टर से गोवर्धन परिक्रमा के गांव पूंछरी पहुंचीं थीं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 04:29 PM (IST)
Vasundhara Raje: ब्रज वसुंधरा की रज को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा का प्रणाम
गोवर्धन में दानघाटी मंदिर पर पूजा अर्चना करतीं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे।

आगरा, जेएनएन। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपना जन्म दिन मनाने ब्रजभूमि पहुंची। हजारों समर्थक और गाड़ियों का लंबे काफिले के साथ वह दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर हैं। उन्होंने जतीपुरा और गोवर्धन में गिरिराजजी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। जन्मोत्सव में आने वाले सभी समर्थकों का आभार जताया।

loksabha election banner

रविवार को करीब 11:30 बजे वसुंधरा राजे हैलीकॉप्टर से गोवर्धन परिक्रमा के गांव पूंछरी पहुंचीं। राजस्थान के पूंछरी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। वसुंधरा राजे ने उनके जन्मदिन पर शुबहा कामनाएं देने आए लोगों का आभार जताया तथा वक्त आने पर कर्ज उतारने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने राधे राधे और गिरिराज महाराज के जयकारे लगाए तथा लोगों से जयकारे लगवाए। इसके बाद वह गोल्फ कार्ट में सवार होकर पूंछरी लौठा पहुंची और लौठा बाबा की पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु की पूजा अर्चना की तथा खिचड़ी प्रसाद बांटा। मंदिर प्रांगण में मयूर नृत्य कर रहे कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए पांच सौ रूपए भी दिए। तदोपरांत पुलिस सुरक्षा घेरा के बीच गोल्फ कार्ट में बैठकर पूर्व मुख्यमंत्री जतीपुरा मुखारविंद मंदिर पहुंची, यहां उन्होंने करीब 30 मिनट तक दूध दही गंगा जल आदि से गिरिराजजी का अभिषेक किया।

इसके उपरांत गिरिराज परिक्रमा करते हुए दानघाटी मंदिर पहुंचीं। दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु के श्रृंगार दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर सेवायत दीपू पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित, महेश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री का चंदन लेप लगाकर व प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद वे गोल्फ कार्ट से पूंछरी पहुंची। वहां से हेलीकाप्टर द्वारा बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गईं।

सभा स्थल पर

राजस्थान के कलाकारों ने बम नगाड़े के साथ होली गायन तो वहीं वृज के कलाकारों ने फूलों की होली, मयूर नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पूर्व विधायक अनिता सिंह, मानसिंह, शैली भैया, दीपा सिंह, जबाहर सिंह बैडम, गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह, महादेव शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह राणा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.