सिकंदरा सब्जी मंडी फ्लाई ओवर पर फर्राटा भरने के लिए अभी करना होगा इंतजार Agra News
अगले माह अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से चालू होगा फ्लाई ओवर। पूर्व में 31 अगस्त थी अंतिम तारीख।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 08:18 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 08:18 AM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से चालू हो जाएगा। अंडरपास की अप्रोच रोड बनकर तैयार हो गई है। डामरीकरण का कार्य होना बाकी है। अंडरपास की दोनों लेन एक साथ चालू होंगी।
सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने दिनभर जाम का झाम रहता है। जिसे देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा खंड ने ढाई साल पूर्व अंडरपास का निर्माण शुरू किया था। अब तक दो बार अंडरपास की तिथि बढ़ाई जा चुकी है। पूर्व में इसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त थी। एनएचएआइ मथुरा खंड के एक अधिकारी ने बताया कि 21 करोड़ से बन रहा अंडरपास अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक बन कर तैयार हो जाएगा। इससे जाम का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें