Move to Jagran APP

Flood in Chambal: आगरा में चंबल का रौद्र रूप, 12 गांवों में बाढ़, संपर्क कटा

Flood in Chambal गोहरा रानीपुरा भटपुरा मऊ की मढ़ैया गुढ़ा समेत सात गांवों में आवाजाही बंद है। शहर में यमुना लाल निशान से दो कदम दूर बह रही है। बुधवार को वाटरवर्क्स पर जलस्तर 492 फीट पहुंच गया। 495 फीट लो फ्लड लेवल है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 02:59 PM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 02:59 PM (IST)
चंबल में बढ़े जलस्तर के बाद खेतों में भरा पानी।

आगरा, जागरण संवाददाता। राजस्थान में मूसलाधार बारिश से बाह तहसील क्षेत्र में चंबल नदी खतरे के निशान पर बह रही है। 12 गांवों में बाढ़ग्रस्‍त होने से उनका संपर्क कट गया है। रास्ते जलमग्न हो गए हैं। गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, मऊ की मढ़ैया, गुढ़ा समेत सात गांवों में आवाजाही बंद है। शहर में यमुना लाल निशान से दो कदम दूर बह रही है। बुधवार को वाटरवर्क्स पर जलस्तर 492 फीट पहुंच गया। 495 फीट लो फ्लड लेवल है। यमुना उफनने से दयालबाग, मोहनपुर, खासपुर, बाईपुर मुस्तकिल समेत एक दर्जन गांव में खेत पानी में डूब गए हैं। गोकुल बैराज से रिकार्ड 49281 क्यूसेक पानी आगरा की ओर यमुना में छोड़ा गया है। बुधवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने प्रभावित गांवों में हालातों का जायजा लिया। बाढ़ग्रस्‍त गांव में स्टीमर से आवाजाही शुरू कराई है।

loksabha election banner

तीन मीटर खतरे के निशान से ऊपर

आगरा के बाह तहसील क्षेत्र में 2019 के बाद चंबल नदी रौद्र रूप में है। 2019 में चंबल नदी में जल स्‍तर 136 मीटर दर्ज क‍िया गया था जबक‍ि चेतावनी ब‍िंंदु 132 मीटर है। बुधवार को जल स्‍तर 133.7 मीटर दर्ज क‍िया गया, जो चेतावनी ब‍िेेेदु से 1.7 मीटर अधिक है। चेतावनी ब‍िंंदु का पार करने का असर हुआ क‍ि बुधवार सुबह तक बाह क्षेत्र के गांव गोहरा गुड़ा, रानीपुरा, भटपुरा, झरना पुरा, उमरेठापुरा, क्योरी, बीच का पुरा, कछियारा, रेहा, डागोरा आदि गांव का बाह तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। ये सभी गांव चंबल नदी से लगे हैं। घरों में पानी घुसने पर लोग अपना सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे। प्रशासन ने तटवर्ती गांव में चौकियां स्थापित की हैं।

डीएम ने बताया क‍ि जिन गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूटा है, उन गांवों में स्टीमर से प्रशासनिक टीम बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही है। एसडीएम अब्दुल बासिद ने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। हर संभव मदद की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.