Move to Jagran APP

Destination Wedding: डेस्टिनेशन का नया ठिकाना बना आगरा, अब कई शहरों से जुड़ी सीधी फ्लाइट्स भी देंगी सहारा

डेस्टिनेशन वेडिंग सेंटर के रूप में प्रसिद्ध हो रहा है आगरा। भारत के शहरों से सीधे फ्लाइट होने से वहां के लोग थीम वेडिंग के लिए यहां आना पसंद करेंगे। अब तक वो केवल ट्रेनों पर निर्भर थे लेेकिन अब उन्हें फ्लाइट की भी सुविधा मिल सकेगी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 11:48 AM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 11:48 AM (IST)
Destination Wedding: डेस्टिनेशन का नया ठिकाना बना आगरा, अब कई शहरों से जुड़ी सीधी फ्लाइट्स भी देंगी सहारा
एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से आगरा में डेस्टिेशन वेडिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।

आगरा, निर्लोष कुमार। ताजनगरी के लिए देश के प्रमुख शहरों से शुरू होने जा रही फ्लाइटों ने पर्यटन कारोबारियों में नई आस जगा दी है। उन्हें उम्मीद है कि फ्लाइटों की शुरुआत के बाद आगरा की खूबसूरत लोकेशन, सस्ते होटलों से ताजनगरी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगी। दक्षिण भारत के शहरों से सीधे फ्लाइट होने से वहां के लोग थीम वेडिंग के लिए यहां आना पसंद करेंगे। अब तक वो केवल ट्रेनों पर निर्भर थे, लेेकिन अब उन्हें फ्लाइट की भी सुविधा मिल सकेगी।

loksabha election banner

28 मार्च को आगरा से भोपाल व बेंगलुरू और 29 मार्च को मुंबई व अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं। इन फ्लाइटों के शुरू होने से दक्षिण भारत और गुजरात के पर्यटकों को आगरा आने में सहूलियत होगी। वहीं, आगरा से मुंबई, बेंगलुरू, अहमदाबाद, भोपाल जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा होने से उनके सामने अब तक ट्रेन से सफर ही एकमात्र विकल्प था। अब उनके सामने फ्लाइट का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा। इससे उनका आगरा आना-जाना सहज हो सकेगा। इससे आगरा के पर्यटन कारोबारियों को आगरा के वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरने की उम्मीद जगी है। इसकी वजह यहां दिल्ली व जयपुर की अपेक्षा होटलों का किराया एक-तिहाई ही होना है। यहां, ताजमहल समेत कई खूबसूरत लोकेशन भी हैं, जो थीम वेडिंग के लिए उपयुक्त हैं।

फ्लाइट की यह रहेगी स्थिति

आगरा-भोपाल फ्लाइट: यह फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरेगी।

आगरा-मुंबई फ्लाइट: यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शनिवार को उड़ान भरेगी।

आगरा-बेंगलुरू फ्लाइट: यह सप्ताह में चार दिन रविवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को संचालित होगी।

आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट: यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को संचालित होगी।

फ्लाइटों की शुरुआत होने से आगरा के पर्यटन ही नहीं, अन्य उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। दक्षिण भारत से यहां लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आना शुरू होंगे। उत्तर भारत के अन्य शहरों के बजाय आगरा में अच्छे और सस्ते होटल होने से वो शहर को प्राथमिकता देंगे।

-सुनील गुप्त, चेयरमैन नोर्दर्न रीजन, इंडियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर्स

आगरा के लोग लंबे समय से देश के प्रमुख शहरों से एयर कनेक्टिविटी की मांग कर रहे थे। अब यह ख्वाब पूरा होने जा रहा है। इन फ्लाइटों से पर्यटन कारोबार के साथ ही इवेंट इंडस्ट्री को भी फायदा होगा। यहां डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए अधिक लोग आएंगे।

-मनोज शर्मा, इवेंट्स आर्गेनाइजर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.