Move to Jagran APP

Flights from Agra: आगरा से बेंगलुरु व मुंबई की फ्लाइट हिट, अब उठ रही एक और बड़े शहर के लिए उड़ान की मांग

Flights from Agra आगरा से मुंबई और बेंगलुरू जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की विमान सेवा को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हर दिन 300 से 400 लोग आगरा से हवाई सफर कर रहे हैं। कोलकाता के लिए लोग लखनऊ से कनेक्टिंग फ्लाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 01:36 PM (IST)
Flights from Agra: आगरा से बेंगलुरु व मुंबई की फ्लाइट हिट, अब उठ रही एक और बड़े शहर के लिए उड़ान की मांग
आगरा से कोलकाता तक विमान सेवा आरंभ करने की मांग इंडिगो एयरलाइंस से की जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। हाल ही में शुरू हुई आगरा-मुंबई के साथ ही आगरा-बेंगलुरु फ्लाइट काफी हिट चल रही है। दोनों फ्लाइटों में हर यात्रा में 300 से 400 यात्री सफर कर रहे हैं। लखनऊ और भोपाल फ्लाइट में भी यात्रियों का टोटा नहीं है। अब शहरवासी कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की मांग उठा रहे हैं। वर्तमान में आगरा से जाने वाले बहुत से यात्री लखनऊ के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट से कोलकाता जा रहे हैं।

loksabha election banner

अभी इन शहरों के लिए विमान सेवा

इंडिगो एयरलाइंस वर्तमान में आगरा से बेंगलुरु, मुंबई, लखनऊ और भोपाल के लिए हवाई सेवा संचालित कर रही है। अमहदाबाद फ्लाइट दो जून से फिर से शुरू हो रही है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक राज्य के लिए सीधी हवाई सेवा है। अहमदाबाद फ्लाइट शुरू होने से गुजरात फिर से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। इन सभी प्रमुख राज्यों व शहरों में ताजनगरी के लोगों का अक्सर आना-जाना रहता है।

पश्चिम बंगाल के लिए भी बहुत से यात्री हैं। ऐसे में शहरवासियों की मांग है कि इस रूट पर भी आगरा से सीधी हवाई सेवा शुरू होनी चाहिए। वर्तमान में या तो दिल्ली से कोलकाता की फ्लाइट लेनी होती है या फिर लखनऊ जाना होता है।

बेंगलुरु-लखनऊ फ्लाइट से सफर करने वाले यात्री

तारीख बेंगलुरु लखनऊ

09 मई 293 40

11 मई 281 63

13 मई 300 46

16 मई 295 41

15 मई की स्थिति

- 181 यात्री आगरा से मुंबई गए

- 177 यात्री आगरा से बेंगलुरु गए

- 50 यात्री आगरा से लखनऊ गए

शहर के बहुत से युवा कोलकाता में नौकरी करते हैं। व्यापार के सिलसिले में भी बहुत से लोगों का निरंतर आना-जाना रहता है। ऐसे में कोलकाता के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी चाहिए। मनीष अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष, नेशनल चेंबर

पश्चिम बंगाल से भी काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में कोलकाता के लिए भी आगरा से सीधी हवाई सेवा शुरू करनी चाहिए, जिससे कि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

सुमित उपाध्याय, अध्यक्ष, पर्यटन प्रहरी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.