Move to Jagran APP

आगरा में शादी में डीजे पर डांस करती पांच साल की मासूम को किया अगवा, दुष्कर्म के बाद हत्या

मिढ़ाकुर में बच्‍ची के परिवार में थी शादी। बुधवार रात आई थी बरात। रात 11 बजे तक बच्‍ची को देखा गया है उसके बाद वह गायब हो गई। सुबह उसका शव सरसों के खेत में पड़ा मिला है। पुलिस कर रही है मेहमानों की सूची तैयार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 01:50 PM (IST)
आगरा में शादी में डीजे पर डांस करती पांच साल की मासूम को किया अगवा, दुष्कर्म के बाद हत्या
आगरा में घटनास्‍थल पर पड़ताल करती पुलिस और फोरेंसिक टीम।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को शादी समारोह से पांच साल की मासूम बालिका को अगवा कर लिया गया। दरिंदे ने मासूम से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। लाश को गांव के पास सरसों के खेत में फेंक कर भाग गया।गुरुवार की सुबह मासूम के दिखाई न देने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। मिढ़ाकुर चौकी पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। करीब दो घंटे चले सर्च आपरेशन के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बालिका के शव को खेत में पड़ा पाया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की जानकारी पर अधिकारी मौके पर पहुुंच गए। दरिंदे का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

loksabha election banner

मामला मलपुरा के एक गांव का है। बुधवार की रात को गांव में एक परिवार में शादी का कार्यक्रम था। इसमें गांव के ही दंपती अपनी  पांच साल की बेटी के साथ शामिल होने आए थे। बालिका रात करीब 12 बजे तक डीजे पर दिखाई दी। जिसके बाद वह नहीं दिखी तो स्वजन को लगा कि किसी रिश्तेदार या परिचित के पास जाकर सो गई होगी। इसलिए वह भी शादी कार्यक्रम में व्यस्त हो गए।

गुरुवार सुबह भी जब बेटी दिखाई नहीं दी तो स्वजन को चिंता हुई। उन्होंने बेटी की खोजबीन शुरू कर दी। मगर, वह समारोह में कहीं नहीं मिली।

अनहोनी की आशंका पर स्वजन ने मिढ़ाकुर पुलिस चौकी पहुंचकर बालिका के गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के कार्यक्रम स्थल के आसपास ग्रामीणों की मदद से सर्च आपरेशन चलाया। करीब दो घंटे प्रयास के बाद पुलिस को कार्यक्रम स्थल से 200 मीटर दूर सरसों के एक खेत में बालिका का शव पड़ा मिला। बालिका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। बालिका से दुष्कर्म और हत्या की जानकारी होने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया घटना का जल्दी ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। आरोपित का सुराग लगा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल से बच्ची को लेकर गया था दरिंदा

पुलिस द्वारा दरिंदे का सुराग लगाने के लिए डाग स्क्वाड काे मौके पर बुलाया गया है।खोजी श्वान घटनास्थल से शादी वाले कार्यक्रम स्थल की ओर गया। जिससे यह आशंका पुख्ता हो गई है कि मासूम को दरिंदा शादी समारोह से ही किसी बहाने से अगवा कर ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।

पकड़े जाने के डर से की हत्या

पुलिस का मानना है कि बालिका दरिंदे को पहचानती थी। जिसके चलते उसने दुष्कर्म के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। दरिंदे को डर रहा होगा कि बालिका द्वारा अपने साथ हुई घटना की जानकारी स्वजन को देने पर वह गिरफ्तार हो जाएगा।

शादी में शामिल लोगों की सूची तैयार कर रही पुलिस

पुलिस दरिंदे का पता लगाने के लिए शादी समारोह में आए लोगों की सूची बना रही है। आशंका है कि शादी में शामिल होने आए ही किसी व्यक्ति ही बालिका को बहाने से अगवा करके ले गया होगा। शादी में 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

बच्चों से सुराग मिलने की उम्मीद

पुलिस को शादी में शामिल होने आए बच्चों से भी दरिंदे का सुराग मिलने की उम्मीद है। वह शादी में आए बच्चो से भी जानकारी कर रही है कि बालिका आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी। बालिका जिस समय डीजे पर मौजूद थी। वहां पर कई बच्चे भी थे।

शादी की वीड़ियो कर रही चेक

पुलिस शादी की वीडियो भी चेक रह रही है।बालिका किन लोगों के साथ आखिरी बार देखी गई थी। शादी के बनाए वीडियो से उसका सुराग मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वह मोबाइल से वीडियो बनाने वालों की भी मदद ले रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.