Move to Jagran APP

Agra Region Panchayat Chunav Result 2021: सबसे पहले ग्राम पंचायत और सबसे बाद में आएगा जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम

Agra Region Panchayat Chunav Result 2021 15 स्थलों पर सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है वोटों की गिनती जांच के बाद ही प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं को मिला प्रवेश। रिटर्निंग अधिकारी सहित कुल 321 टेबल में हो रही है वोटों की गिनती जुलूस निकालने पर है रोक।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 01:35 PM (IST)
Agra Region Panchayat Chunav Result 2021: सबसे पहले ग्राम पंचायत और सबसे बाद में आएगा जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम
आगरा के एक मतगणना स्थल का अंदर का नजारा।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान पदों के वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। 15 स्थलों पर रिटर्निंग अधिकारी सहित 321 टेबल हैं। एक टेबल पर पांच कर्मचारी तैनात किये गए हैं। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य और सबसे बाद में जिला पंचायत सदस्य का परिणाम आएगा। थर्मल स्क्रीनिंग और आक्सीमीटर से जांच के बाद ही प्रत्याशियों और मतगणना अभिकर्ताओं को मतणना स्थल में प्रवेश मिला है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि विजेता प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे।

loksabha election banner

जिले में 20.27 लाख वोटर हैं। 14.61 लाख वोटरों ने मतदान किया है। यह 72.12 फीसद है। जिले में 115 न्याय पंचायत हैं। हर न्याय पंचायत में दो-दो टेबल होंगी यानी कुल 230 टेबल हैं। 3407 बूथों की मतपेटिकाओं को बारी-बारी से खोला जा रहा है फिर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान पदों के वोट अलग-अलग किए जाएंगे। इस कार्य में 40 मिनट से लेकर एक घंटा तक लगेगा। एक बूथ में आठ सौ के करीब मतदाता हैं। एक ग्राम पंचायत के बूथ एक ही टेबल में खुलेंगे। छोटी ग्राम पंचायतों का परिणाम जल्द आएगा।

यह है प्रत्याशियों की संख्या

- जिला पंचायत सदस्य पद 51, 587 प्रत्याशी। 332 पुरुष और 255 महिला प्रत्याशी।

- क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 1174, 4811 प्रत्याशी। 2937 पुरुष और 1874 महिला प्रत्याशी।

- प्रधान पद 688, 4431। 2597 पुरुष और 1834 महिला प्रत्याशी।

- ग्राम पंचायत सदस्य पद 497, 1044। 766 पुरुष और 278 महिला प्रत्याशी।

फैक्ट फाइल

- एक रिटर्निंग अधिकारी सहित टेबल की कुल संख्या 321 होगी

- एक टेबल पर पांच एक सुपरवाइजर, दो मतगणना सहायक सहित पांच कर्मचारी होंगे।

- पहले शिफ्ट की मतगणना आठ से रात आठ बजे तक होगी।

- दूसरे शिफ्ट की मतगणना रात आठ बजे से लेकर सोमवार की सुबह आठ बजे तक होगी।

- पहली और दूसरी शिफ्ट में 418-418 पार्टी लगाई गई हैं। कुल 836 पार्टी होंगी।

- मतगणना में 97 रिजर्व पार्टी होंगे।

- दोनों शिफ्ट में 4180 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

ये हैं मतगणना स्थल

मतगणना स्थल का नाम, टेबल की संख्या, रिजर्व पार्टी, पहली शिफ्ट की पार्टी, दूसरी शिफ्ट की पार्टी, कुल पार्टी,दोनों शिफ्ट में कुल कर्मचारी

- महेंद्र भान विमला देवी इंटर कालेज एत्मादपुर, 23, 7, 30, 30, 60, 300

- सीवी इंटरनेशनल स्कूल खंदौली, 21, 6, 27, 27, 54, 270

- मंडी समिति फतेहाबाद, 25, 8, 33, 33, 66, 330

- एसएस डिग्री कालेज शमसाबाद, 26, 8, 34, 38, 68, 340

- केएल शास्त्री डिग्री कालेज जगनेर, 15, 5, 20, 20, 40, 200

- मंडी समिति खेरागढ़, 18, 5, 23, 23, 46, 230

- मोती लाल इंटर कालेज सैंया, 23, 7, 30, 30, 60, 300

- एनडी साइंस आफ टेक्नोलाजी कालेज शमसाबाद रोड, 32, 10, 42, 42, 84, 420

- आरबीएस इंटर कालेज बिचपुरी, 19, 6, 25, 25, 50, 250

- एसआरडी पब्लिक स्कूल अकोला, 20, 6, 26, 26, 52, 260

- ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल रायभा रोड, 18, 5, 23, 23, 46, 230

- नीलम कालेज आफ फार्मेसी कोरई, 21, 6, 27, 27, 54, 270

- चौधरी क्षेत्रपाल सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट जरार, 24, 7, 31, 31, 62, 310

- शांति निकेतन पब्लिक स्कूल पिनाहट, 20, 6, 26, 26, 52, 260

- सिद्वांत राज इंटर कालेज जैतपुरकलां, 16, 5, 21, 21, 42, 210

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जिले में 15 स्थलों पर मतगणना होगी। हर मतगणना स्थल पर आठ से दस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परिसर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

एजेंट के अलावा किसी अन्य को नहीं मिला प्रवेश 

मतगणना पंडाल में प्रत्याशी और एजेंट के अलावा अन्य किसी को प्रवेश नहीं मिला। इन्हें मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर रहना होगा। मोबाइल, कैमरा या फिर गुटखा, पान मसाला अपने साथ रखने क अनुमति नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.