Move to Jagran APP

Solar Eclipse 2021: 10 को होगा वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए 2021 में कितनी बार होगी ये खगोलीय घटना

Solar Eclipse 2021 26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था। वहीं अब साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून में लगने जा रहा है। 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण साल के आखिर में यानी 4 दिसंबर को लगेगा। वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को होगा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 02:28 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 02:28 PM (IST)
Solar Eclipse 2021: 10 को होगा वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए 2021 में कितनी बार होगी ये खगोलीय घटना
दस जून को लगेगा 2021 का पहला सूर्य ग्रहण। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटनाएं मानी जाती है। इनका देश-दुनिया और लोगों पर खासा असर पड़ता है। धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभव जय जोशी के अनुसार ग्रहण जहां लोगों की जिंदगी में कई तरह की घटनाओं के कारण बनते हैं। वहीं देश-दुनिया में कई आपदाओं की वजह भी बनते हैं। इस वर्ष कुल चार ग्रहण लगने हैं। इनमें से 2 चंद्र ग्रहण हैं और 2 सूर्य ग्रहण हैं। 

loksabha election banner

10 जून को लगेगा पहला सूर्य ग्रहण

ग्रहण लगने की शुरुआत मई महीने से हो चुकी है। हाल ही में बीती 26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था। वहीं अब साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून में लगने जा रहा है। इसके बाद 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण साल के आखिर में यानी 4 दिसंबर को लगेगा। वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को होगा। 

वलयाकार होगा सूर्य ग्रहण

10 जून को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा और भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। यह कनाडा, रूस, एशिया, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड समेत कई देशों में भी दिखाई देगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे की होगी। यह 10 जून को दोपहर लगभग 1 बजकर, 42 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 6 बजकर, 41 मिनट तक रहेगा।

ग्रहण में न करें शुभ काम

देश में ग्रहण को लेकर कई मान्‍यताएं हैं। धार्मिक पुराणों में इसे अशुभ घटना माना गया है, जिसके कारण इस दौरान शुभ काम करने की मनाही होती है। मान्यता है कि ग्रहण की प्रक्रिया से सूर्य और चंद्र पीड़ित हो जाते हैं। ऐसे में इसका लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान गायों को घास खिलाने, पक्षियों को दाना डालने और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने से पुण्य मिलता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.