दीपावली पर करना चाहते हैं पटाखों के धमाके तो पढ़ लें ये खबर ध्यान से Agra News
25 अक्टूबर से सज जाएगा शहर में पटाखा बाजार। 18 स्थानों पर होंगी दुकानें।
आगरा, जागरण संवाददाता। इस साल दीपावली पर शहर के 18 स्थलों पर 25 से 29 अक्टूबर तक पटाखा बाजार सजेगा। जिला प्रशासन ने इन स्थलों की सूची जारी कर दी है। पटाखा बाजार के लिए अब तक छह लोगों ने आवेदन किया है। एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि पटाखा बाजार के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सबसे अधिक कोठी मीना बाजार में 48 लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
इन क्षेत्रों में सजेगा पटाखा बाजार
- कोठी मीना बाजार मैदान
- जीआइसी मैदान
- आवास विकास सेक्टर 11 और 12
- बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल का मैदान
- बालूगंज पुलिस चौकी के पास का मैदान
- तुलसी फॉर्म हाउस बल्केश्वर
- कंपनी गार्डन का मैदान
- एनसी वैदिक इंटर कॉलेज का मैदान
- भोलानाथ गुलाबचंद स्कूल का मैदान
- जैन मंदिर के पास का मैदान, हनुमान नगर
- कालिंदी विहार सौ फुटा रोड
- टंकी वाला पार्क, ट्रांस यमुना कॉलोनी
- हाथी घाट बाबा गुलाटीदास मंदिर के पास खाली जगह
- तालाब किनारे रुनकता
- एंथम आवास विकास सेक्टर 15
- अबुल उल्लाह की दरगाह
- शक्ति नगर का मैदान
- फतेहाबाद रोड
पटाखें खरीदते और जलाते समय रखें ध्यान
- पटाखे हमेशा मान्यता प्राप्त दुकान से खरीदें।
- इस बात की कोशिश करें कि बच्चों को अकेले पटाखें खरीदने न जाने दें, और आप उनकी सुरक्षा का ध्यान रख कर उन्हें पटाखे दिलवाएं।
- अक्सर बच्चे शैतानी करने के लिए पटाखे किसी बंद डिब्बे या मटके में डाल कर जलाते हैं, ऐसे में कई बार मटके या डब्बे के टूटने से बच्चों के घायल होने की संभावना भी होती है। इससे बेहतर होगा की आप उनको अकेले पटाखे न जलाने दें।
- ऊनी सिल्क व कृतिम कपड़ों में आग बहुत जल्दी पकड़ लेती है, इससे बचने के लिए बेहतर होगा की पटाखे जलाते समय सूती कपड़े ही पहने।
- जिस भी जगह आप पटाखे जला रहे हैं, वहां पानी से भरी बाल्टी जरूर रखें, ताकि गलती से कोई दुर्घटना हो जाए तो तुरंत पानी का प्रयोग किया जाए।
- अपने पास हमेशा फर्स्ट ऐड किट तैयार रखें, साथ ही आपके पास बर्फ भी प्रयाप्त मात्रा में होनी चाहिए।