Breaking: शास्त्रीपुरम क्षेत्र की जूता फैक्ट्री में भीषण आग Agra News
सिकंदरा थाना क्षेत्र की घटना। शुक्रवार सुबह लगी है आग।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 11:08 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 11:08 AM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा थाना क्षेत्र में शास्त्रीपुरम के जेसीबी चौराहे के पास यूरो फुटवियर में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की पांच गाडि़यां पहुंच चुकी हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
शास्त्रीपुरम के साइट सी में यूरो फुटवियर के नाम से जूतेे के सोल की फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे फैक्ट्री के बेसमेंट से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर दमकल की पांच गाडि़यां मौके पर पहुंच गईं। करीब आधा घंटे से आग बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान का आंकलन भी अभी नहीं हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें